राज्य

गाजियाबाद में रेल लाइन मरम्मत के चलते 25 सितंबर से मेमो ट्रेन निरस्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गाजियाबाद में रेल लाइन मरम्मत के चलते 25 सितंबर से मेमो ट्रेन निरस्त

गाजियाबाद स्टेशन पर रेल लाइन और स्लीपर बदलने के कार्य के चलते मुरादाबाद-गाजियाबाद मेमो पैसेंजर ट्रेन को 25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में निरस्त किया गया है। लगातार 10 दिनों तक ट्रेन के संचालन पर रोक से अमरोहा समेत आसपास के स्टेशनों से गाजियाबाद और मुरादाबाद आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के अनुसार, गाजियाबाद में मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। ट्रेन के निरस्त रहने के दौरान यात्रियों को आवागमन के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।