मनोरंजन

'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार

राइज एंड फॉल का सीजन 2 खूब सुर्खियों में छाया हुआ है.

इस शो के हालिया एपिसोड में शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच पहले बहस हुई और फिर देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई. जिसते बाद सिवेत को नो वॉयलेंस रूल के तहत शो से बाहर कर दिया गया.

लेकिन बाहर आते ही सिवेत ने इंस्टाग्राम पर लाइव पर आकर पूरी कहानी अपने अंदाज में सामने रख दी.

इस दौरान सिवेत ने कहा कि वह हिंसा को जस्टिफाई नहीं कर रहे, लेकिन लड़ाई से पहले करीब 20 मिनट तक उन्हें जाति, धर्म और टैटू को लेकर लगातार प्रोवोक किया गया.

उन्होंने शहजाज पूनावाला पर कई आरोप लगाए और कहा कि वे गले में रूद्राक्ष पहन दिनभर मटन खाते हैं.

दिनभर हनुमानजी का नाम, फिर थाली में मटन क्यों?

शहजाद पर निशाना साधते हुए सिवेत ने कहा कि वह दिनभर हनुमानजी का नाम लेते हैं, लेकिन दिन में चार बार उनकी थाली में मटन होता है.

उन्होंने कहा कि गले में रुद्राक्ष पहनने से कोई सनातनी नहीं हो जाता.

सिवेत ने दावा किया कि तेज प्रताप यादव ने भी शहजाद से सवाल किया था कि पूरा दिन हनुमानजी का नाम लेने के बावजूद उनकी थाली में चिकन-मटन क्यों होता है.

मेरी जाति पर बार-बार क्यों बोला गया?

सिवेत के मुताबिक, शहजाद ने करीब 20 मिनट तक उन्हें जाति को लेकर प्रोवोक कियाय उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले हाथ नहीं उठाया, बल्कि धक्का दिया, जिसके बाद शहजाद नीचे गिरे और उनके कपड़े खींचने से फट गए.

सिवेत ने सवाल किया कि उनकी जाति को बार-बार बातचीत में क्यों लाया गया.

उन्होंने कहा, या मुझे किसी ऐसी जाति में पैदा होना पड़ेगा जिसके बारे में तुम बोलो तो तुम पर केस हो जाए? या मैं गलत इसमें पैदा हो गया?

उन्होंने यह भी दावा किया कि शहजाद ने उनके महादेव वाले टैटू को लेकर भी टिप्पणी की और पूछा कि वह अपने धर्म के लिए खड़े क्यों नहीं होते.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px;

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राइज एंड फॉल सीजन 2 के एक एपिसोड में शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच बहस के बाद हाथापाई हुई, जिसके चलते सिवेत को नो वॉयलेंस रूल के तहत शो से बाहर कर दिया गया। यह घटना दर्शकों के बीच विवाद पैदा कर रही है क्योंकि यह टेलीविजन पर हिंसा के प्रति समाज की संवेदनशीलता पर प्रकाश डालती है। ऐसी घटना से आम जनता में टेलीविजन के शैक्षिक एवं मनोरंजक मानदंडों पर सवाल उठ सकते हैं, और यह दिखाता है कि लाइव शो में भी शांति और सम्मान का पालन अनिवार्य है।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।