व्यापार

गांधी जयंती की छुट्टी पर बैंक से लेकर शेयर बाजार तक, क्या बंद है और क्या खुला?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गांधी जयंती की छुट्टी पर बैंक से लेकर शेयर बाजार तक, क्या बंद है और क्या खुला?

2 अक्टूबर को हर साल गांधी जयंती मनाई जाती है. इस साल ये महात्मा गांधी की 157वीं जयंती होगी. हर साल की तरह इस साल भी इस मौके पर राष्ट्रीय छुट्टी रहने वाली है.

इस दिन सरकारी से लेकर प्राइवेट तक कई संस्थान बंद रहते हैं. बैंक, शेयर बाजार और कई सरकारी संस्थान बंद रहते हैं.

तो वहीं देशभर में ड्राई डे भी मनाया जाता है, यानी कि इस दिन सारी सरकारी और प्राइवेट शराब की दुकाने भी बंद रहने वाली हैं. हालांकि, कुछ ऑनलाइन सुविधाएं हैं जो चालू रहने वाली हैं.

आइये जानते हैं इस दिन क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहने वाला है.

शेयर बाजार का क्या रहेगा हाल?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहने वाला है. NSE और BSE पर कोई डील नहीं होगी.

अब लगातार तीन दिनों तक शेयर बाजार बंद रहने वाला है.

क्योंकि गांधी जयंती शुक्रवार को है और इसके बाद अगले दो दिन शनिवार और रविवार है और वीकेंड पर शेयर बाजार वैसे भी बंद ही रहता है.

बैंक बंद रहेंगे या खुले?

गांधी जयंती के मौके पर तमाम सरकारी, निजी, विदेशी और सहकारी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी.

इसका मतलब है कि बैंक जाकर होने वाले काम इस दिन नहीं हो सकेंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी.

ग्राहक UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, NEFT और RTGS जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा ATM और कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) भी चालू रहेंगी.

स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

केंद्र सरकार के दफ्तरों में 2 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी.

दिल्ली और नई दिल्ली के केंद्रीय सरकारी कार्यालयों की छुट्टियों की लिस्ट में गांधी जयंती को राजपत्रित अवकाश रखा गया है.

राज्य सरकार के दफ्तरों में छुट्टी संबंधित राज्य के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार होगी. हालांकि, ज्यादातर राज्यों में गांधी जयंती पर छुट्टी रहती है.

इसके अलावा स्कूल और कॉलेज भी 2 अक्टूबर को बंद रहने वाले हैं. हालांकि, कुछ शिक्षण संस्थान अपने एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार फैसला ले सकते हैं.

कुछ स्कूल-कॉलेज गांधी

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गांधी जयंती पर भारत में राष्ट्रीय अवकाश मनाया जाता है, जिसके दौरान बैंक, शेयर बाजार, सरकारी कार्यालय और कई निजी संस्थान बंद रहते हैं। यह दिन महात्मा गांधी के 157वें जन्मदिन पर मनाया जाता है, जो देश की एकता और अहिंसा की याद दिलाता है। इस खबर का महत्व यह है कि यह दर्शाता है कि कैसे एक ऐतिहासिक व्यक्ति की याद में पूरे देश की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि व्यापारियों को अपने योजनाएँ पुनः समायोजित करनी पड़ सकती हैं, जबकि नागरिकों को अपनी योजनाओं में बदला

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।