देश

गांधी जयंती पर केंद्र सरकार का स्पेशल कैंपेन 6.0 शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गांधी जयंती पर केंद्र सरकार का स्पेशल कैंपेन 6.0 शुरू

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: गांधी जयंती पर आज से 31 अक्टूबर तक केंद्र सरकार की ओर से स्पेशल कैंपेन 6.0 शुरू हो रहा है। इसके तहत विभागों और उनसे जुड़े संगठनों में स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही, पेंडिंग मामलों की पहचान कर उनके समयबद्ध निपटारे पर भी फोकस किया जाएगा, ताकि सरकारी कामकाज को अधिक प्रभावी और तेज बनाया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई को बढ़ावा देने के साथ-साथ लंबित मामलों के जल्द निपटारे और सरकारी कामकाज में दक्षता बढ़ाने पर जोर देना है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।