राज्य

गांधी जयंती पर पुरी में सैंड-आर्ट से बापू को श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गांधी जयंती पर पुरी में सैंड-आर्ट से बापू को श्रद्धांजलि

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: गांधी जयंती के मौके पर ओडिशा के पुरी से बापू को श्रद्धांजलि देने की एक खास पहल सामने आई है। सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी को समर्पित सैंड-आर्ट एनीमेशन तैयार किया है। इस विशेष प्रस्तुति को सोनाली अलुक और रीता कबासी ने तैयार किया।

एनीमेशन में महात्मा गांधी के साथ ऐतिहासिक दांडी यात्रा को दर्शाया गया है।पुरी में तैयार यह सैंड-आर्ट एनीमेशन गांधी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश को रेखांकित करता है। रेत पर उकेरी गई इन तस्वीरों के जरिए विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम की इस ऐतिहासिक घटना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

गांधी जयंती पर कला के जरिए बापू को यह श्रद्धांजलि उनके विचारों और विरासत को याद करने का एक अनूठा माध्यम बनी है। (Video Source: @sudarsansand)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।