गांधीनगर स्लैब हादसा: 15 मजदूर गिरे थे नीचे, सभी को किया रेस्क्यू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 10, नई दिल्ली: गुजरात के गांधीनगर के कुड़ासण इलाके में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से हुए हादसे में सभी मजदूरों और कर्मचारियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक अब किसी के मलबे में फंसे होने की आशंका नहीं है।अधिकारियों के अनुसार, दो बिल्डिंग स्ट्रक्चर के बीच एक नया स्ट्रक्चर तैयार करने का काम चल रहा था।
इसी दौरान स्लैब अचानक गिर गया। हादसे के समय करीब 15 कर्मचारी और मजदूर मौके पर काम कर रहे थे, जो स्लैब के साथ नीचे गिर गए।गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान की निगरानी की। हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।प्रशासन की ओर से बताया गया है कि मलबा पूरी तरह हटाए जाने तक राहत और बचाव अभियान जारी रहेगा।
हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।