गणेश जी की विदाई आज: शहर में सौ से ज्यादा शोभायात्रा निकलेंगी, गड्ढे डाल सकते हैं विघ्न
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। इस मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। करीब 4 हजार छोटी-बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन होने का अनुमान है। नवग्रह कुंड, ब्रह्मचारी कुंड, हीरादास कुंड, मंशा देवी मंदिर नहर पर विसर्जित होंगी। प्रतिमा विसर्जन का क्रम गुरुवार शाम से प्रारंभ हो गया, लेकिन प्रशासन की ओर से इन स्थानों पर रोशनी, बेरिकेडिंग एवं सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए।
इससे कोई भी हादसा हो सकता है। पिछले दिनों ब्रह्मचारी कुंड में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक डूब चुका है। इसके अलावा बजरंग सेवक ट्रस्ट, गजानन सेवक ट्रस्ट, श्रीराम सेवक ट्रस्ट सहित 100 से ज्यादा संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएंगी, जो मुख्य बाजार और सर्कुलर रोड पर निकलेंगी।
इन रास्तों पर निर्माण कार्यों के चलते जगह-जगह गड्ढें और अवरुद्ध रास्ते विध्न पैदा कर रहे हैं। इसलिए बजरंग सेवक ट्रस्ट ने इस साल शोभायात्रा कोतवाली चौराहा से अनाह गेट से ब्रह्मचारी कुंड तक पहुंचेगी। बजरंग सेवक ट्रस्ट प्रवक्ता प्रकाश मोहन गुप्ता ने बताया कि कुम्हेर गेट चौराहा से हीरादास चौराहा तक सड़क निर्माण के कारण रुट बदला गया है।
गजानन सेवक ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज फौजदार ने बताया कि इस साल अटलबंध, लक्ष्मण मंदिर, कोतवाली से अनाह गेट होते हुए पांडाल स्थल पर आएगी। ट्रस्ट आदि द्वारा कृत्रिम कुंड बनाकर प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इधर, शहर में गुरुवार से ही विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। पूरे शहर में भक्तों का उत्साह चरम पर है।
शुक्रवार को जगह-जगह गणेश मंडलों की ओर से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इन जुलूसों के दौरान बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजेंगे। सड़क निर्माण कार्य के चलते इस बार गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस का रूट छोटा किया गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्ग में बदलाव किया है।
इससे जुलूस निर्धारित छोटे मार्ग से निकलेगा। 100 से ज्यादा स्थानों पर लगेंगे भंडारे:- इनमें आगरा, मथुरा, जयपुर, किरावली, हाथरस, मेरठ, अलवर आदि शहरों से बैंड और सजावट वाले आ रहे हैं। इस दौरान 100 से ज्यादा स्थानों पर भंडारें लगेंगे। ऐसे में बाजार में ट्रैफिक प्रभावित होगा। इसलिए वाहन लेकर शाम 4 बजे बाद मुख्य बाजार एवं सकुर्लर रोड पर नहीं जाएं।
एसपी राजेश मीणा ने बताया कि शोभायात्रा के रास्तों में यातायात पुलिस द्वारा ट्रेफिक को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। इसके अलावा सभी कुंडों और विसर्जन स्थलों पर संबंधित थानों की पुलिस, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।
📡 स्रोत: NewsData.io