राजनीति

गणेश प्रतिमाओं में छेड़छाड़ पर हिंदू नारायणी सेना की आपत्ति:कोरबा के मूर्तिकारों ने मानी गलती, 100 से ज्यादा मूर्तियों में किया सुधार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
गणेश प्रतिमाओं में छेड़छाड़ पर हिंदू नारायणी सेना की आपत्ति:कोरबा के मूर्तिकारों ने मानी गलती, 100 से ज्यादा मूर्तियों में किया सुधार

गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप में बदलाव को लेकर हिंदू नारायणी सेना की आपत्ति के बाद कोरबा में मूर्तिकारों की आपात बैठक हुई। बैठक में मूर्तिकारों ने अपनी गलती स्वीकार की और शहर में बनाई जा रही 100 से ज्यादा प्रतिमाओं में तत्काल सुधार किया। माटी मूर्तिकार विकास समिति कोरबा के अध्यक्ष बिसाहू राम कुंभकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिंदू नारायणी सेना के पदाधिकारी और दो पंडित भी शामिल हुए।

बैठक में गणेश प्रतिमाओं के अलग-अलग स्वरूपों पर चर्चा की गई। कई प्रतिमाओं में आसन, सिर, पेट और अन्य अंगों के स्वरूप में कमियां बताई गईं। सेना ने आरोप लगाया कि कुछ मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को कार्टून, बाल या एआई स्वरूप में बना रहे थे। कुछ प्रतिमाओं में नाचते-गाते स्वरूप भी बनाए जा रहे थे।

सेना ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की थी। मूर्तिकारों ने मानी गलती, मौके पर किया सुधार बैठक में हिंदू नारायणी सेना ने प्रतिमाओं के स्वरूप को लेकर अपनी आपत्ति रखी। इसके बाद सभी मूर्तिकारों ने बात मानते हुए गलती स्वीकार की। 100 से ज्यादा गणेश प्रतिमाओं में तत्काल सुधार किया गया।

साथ ही भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंडितों ने किया प्रतिमाओं का निरीक्षण बैठक के बाद सेना और मूर्तिकारों की टीम ने शहर में बन रही गणेश प्रतिमाओं का निरीक्षण किया। जहां पंडितों ने प्रतिमाओं में कमियां बताईं, वहां मूर्तिकारों ने मौके पर ही सुधार किया।

पूजा समितियों से शास्त्रों के अनुसार प्रतिमा बनवाने की अपील हिंदू नारायणी सेना ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि आधुनिकता या कुछ अलग दिखाने के चक्कर में भगवान के स्वरूप से छेड़छाड़ न करें। प्रतिमाएं धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों में बताए स्वरूप के अनुसार ही बनवाई जाएं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।