गणेश-उत्सव में आम रास्तों पर नहीं बनेंगे पंडाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बिलासपुर, 8 सितंबर 2026
बिलासपुर में इस बार गणेशोत्सव के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित करने वाले तरीके से सड़क पर पंडाल नहीं लगाए जा सकेंगे। ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे और साउंड सिस्टम को लेकर भी पुलिस ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। समितियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित डेसिबल और समय सीमा में ही साउंड सिस्टम चलाने को कहा गया है। डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में शहर की गणेशोत्सव समितियों की बैठक हुई। इसमें 100 से अधिक समिति प्रतिनिधि शामिल हुए। पुलिस ने सभी समितियों को गणेशोत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की हिदायत दी।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस लगातार समितियों के साथ बैठक कर रही है। 7 सितंबर को सीपत थाना क्षेत्र में गणेशोत्सव समितियों के साथ सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस ने पंडाल लगाने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल को लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।