गणेश उत्सव के अवसर पर भोपाल देहात पुलिस की सौगात, “ऑपरेशन विश्वास” के तहत 87 गुम मोबाइल बरामद, कुल कीमत लगभग ₹18 लाख, देखें वीडियो
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मोबाइल वापस पाकर खिले आवेदकों के चेहरे, पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास
भोपाल। गणेश उत्सव और आगामी त्योहारी पर्वों को देखते हुए भोपाल देहात पुलिस द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत 87 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। पुलिस ने इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाते हुए उन्हें वापस सौंप दिया।
पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर के मार्गदर्शन एवं समस्त एसडीओपी के पर्यवेक्षण में भोपाल देहात साइबर टीम तथा जिले के सभी थाना पुलिस ने समन्वित रूप से अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य गुम हुई संपत्ति की तलाश और बरामदगी के साथ आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और मोबाइल ट्रेसिंग की मदद से गुम मोबाइल फोन की तलाश की। इसके लिए विभिन्न जिलों एवं राज्यों की पुलिस से भी समन्वय किया गया। लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 87 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल में Apple, Samsung, Vivo, OPPO सहित विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आवेदकों को लौटाए गए 87 मोबाइल
21 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बरामद किए गए 87 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों एवं आवेदकों को वापस सौंपे।
लंबे समय से गुम मोबाइल फोन वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरों पर खुशी और संतोष नजर आया। मोबाइल प्राप्त करने वाले नागरिकों ने भोपाल देहात पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
समस्त थाना प्रभारियों एवं साइबर टीम की सराहनीय भूमिका
“ऑपरेशन विश्वास” की सफलता में जिले के समस्त थाना प्रभारियों के साथ प्रधान आरक्षक मुश्ताक अहमद (साइबर), आरक्षक सागर (थाना गुनगा), आरक्षक उपेंद्र (थाना नजीराबाद), आरक्षक विष्णु (थाना ईटखेड़ी), आरक्षक सरदार (थाना बैरसिया), आरक्षक धर्मेंद्र (थाना परवलिया), आरक्षक संजय (थाना बिलखिरिया) और आरक्षक सुमित (थाना सूखीसेवनिया) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“ऑपरेशन विश्वास” — तकनीक और टीमवर्क का परिणाम
💡 पृष्ठभूमि (Background)
भोपाल देहात पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान "ऑपरेशन विश्वास" नामक 15‑दिन के अभियान के तहत 87 गुम मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। यह पहल पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि नागरिकों को अपने खोए हुए सामान की वसूली में सहायता मिल सके। इस अभियान से न केवल लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई, बल्कि यह दिखाया कि पुलिस नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेती है। इससे समाज में सुरक्षा के प्रति भरोसा बढ़ेगा और नागरिक पुलिस पर निर्भर रहकर अपने अधिका
🎙️ जनता का संदेश का मत
गणेशोत्सव के पावन अवसर पर ‘ऑपरेशन विश्वास’ से 87 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने फिर से जनता का विश्वास जीत लिया। यह दिखाता है कि जब हम अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण रास्ते अपनाते हैं—किसी भी विवाद में कानूनी सहायता, संयम और सहानुभूति से निपटें—तो समाज में भरोसा और सुरक्षा बढ़ती है। चलिए इस सकारात्मक उदाहरण को आगे बढ़ाते हैं, ताकि हर नागरिक को अपने अधिकारों का सम्मान मिले और समाज में शांति बनी रहे।