राजनीति

गणेश विसर्जन स्थल पर सीवर मशीन से सफाई पर विवाद:कौशांबी में भक्तों के विरोध के बाद तालाब का गंगाजल से शुद्धिकरण

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गणेश विसर्जन स्थल पर सीवर मशीन से सफाई पर विवाद:कौशांबी में भक्तों के विरोध के बाद तालाब का गंगाजल से शुद्धिकरण

कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद के मूरतगंज स्थित पक्का तालाब को मूर्ति विसर्जन के लिए तय किया गया है। जिला प्रशासन ने यहां साफ पानी भरकर मूर्ति विसर्जन कराने के निर्देश दिए थे। हालांकि, नगर पालिका भरवारी के अधिकारियों ने न तो तालाब में साफ पानी भरवाया और न ही उसकी सफाई कराई। इससे स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा था।

गुरुवार शाम करीब 4 बजे दर्जनों गणेश भक्त वहां पहुंचे और नगर पालिका के खिलाफ गुस्सा जताया। तालाब की सफाई न होने की जानकारी मिलने पर सभासद प्रतिनिधि विराट गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन पर ईओ भरवारी को मामले की जानकारी दी। सीवर सेक्शन मशीन भेज दी इसके बाद नगर पालिका ने तालाब की गंदगी साफ करने के लिए सीवर सेक्शन मशीन भेज दी, जिसका इस्तेमाल घरों की गंदगी निकालने के लिए होता है।

जैसे ही कर्मचारियों ने सीवर सेक्शन मशीन का पाइप तालाब के पानी में डाला, वहां मौजूद गणेश भक्तों का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने कहा कि जिस मशीन से घरों की गंदगी निकाली जाती है, उसका पाइप तालाब में डालकर उसे और दूषित कर दिया गया है। किसी व्यक्ति ने फोन पर जिलाधिकारी को इस मामले की जानकारी दी।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ईओ रामसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों से पंपिंग सेट के जरिए तालाब की गंदगी साफ करवाई गई। आज शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ईओ रामसिंह के निर्देश पर नगर पालिका भरवारी के कर्मचारियों ने तालाब में गंगाजल डालकर उसे शुद्ध किया।

पक्का तालाब का पानी अब पूरी तरह साफ ईओ ने उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक पक्का तालाब का पानी अब पूरी तरह साफ है और गणेश भक्त अपनी मूर्तियों का विसर्जन कर सकते हैं। स्थानीय गणेश पूजा पंडालों के पदाधिकारियों ने ईओ के इस काम की तारीफ की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।