राज्य

गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद, डीआरएम ने किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद, डीआरएम ने किया निरीक्षण

मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने साहिबगंज में प्रभावित रेलवे ट्रैक का किया निरीक्षण, साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर सकरी गली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक का लिया जायजा।

Short Headline: गंगा कटाव से रेलवे ट्रैक को खतरा, डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बंद, डीआरएम ने किया निरीक्षण

03 अक्टूबर, साहिबगंज: मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने साहिबगंज में गंगा नदी के कटाव से प्रभावित रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर सकरी गली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। इन स्टेशनों के बीच पोल संख्या 219-32 के बाद गंगा नदी के तेज कटाव के कारण रेल पटरी के नजदीक पानी पहुंच गया है। ऐहतियातन डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए भारी बोल्डर और गिट्टी भरकर ढाल बनायी जा रही है।

बाइट- मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, मालदा डिवीजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।