गंगा-ताप्ती की मिट्टी से साकार हो रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाएं, इको-फ्रेंडली रंगों से सजेगा बुरहानपुर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवरात्रि को लेकर जोरशोर से तैयारियां शहर में 10 हजार से अधिक प्रतिमाएं तैयार
पंडालों, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ दूसरे राज्यों में भी भेजी जाएंगी
बुरहानपुर, अक्टूबर 07: में नवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल से आए कारीगर गंगा और ताप्ती नदी की मिट्टी के साथ कोलकाता से मंगाए गए इको-फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शहर में 10 हजार से अधिक प्रतिमाएं तैयार की गई हैं, जिन्हें विभिन्न पंडालों और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अन्य राज्यों में भी भेजा जाएगा। मूर्तिकारों के अनुसार बिना रसायन वाले प्राकृतिक रंगों से प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। पर्यावरण-विदों का कहना है कि मिट्टी से बनी प्रतिमाएं जल प्रदूषण को कम करने में मदद करती हैं।
-------
बाइट- डॉ. मनोज अग्रवाल, पर्यावरणविद् बाइट- अश्विन शर्मा, बंगाली मूर्ति कलाकार
बाइट - अल्पिन बोरसे, मूर्ति कलाकार बाइट- विनय, मूर्ति कलाकार