गंगापुरसिटी में 52.41% और वजीरपुर में 48.43% मतदान, वोटिंग को लेकर दिखा उत्साह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण में गंगापुरसिटी और वजीरपुर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक गंगापुरसिटी में 52.41% और वजीरपुर में 48.43% मतदान दर्ज किया गया।
गंगापुरसिटी, 14 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण के तहत गंगापुरसिटी और बामनवास पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक गंगापुरसिटी क्षेत्र में 52.41 प्रतिशत और वजीरपुर क्षेत्र में 48.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान को लेकर ग्रामीण इलाकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। महिलाएं भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। कई दिव्यांग मतदाता व्हीलचेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ जिला पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
ग्रामीण मतदाताओं का कहना है कि गांवों के विकास और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। इसी भावना के साथ लोग उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बाइट- मतदाता
बाइट- मतदाता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पंचायती राज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण में गंगापुरसिटी और वजीरपुर के मतदाता 52.41% और 48.43% मतदान के साथ सक्रिय हो रहे हैं। यह विषय स्थानीय लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक भागीदारी पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि उच्च मतदान दर से चुनाव की वैधता और प्रतिनिधित्व की विश्वसनीयता बढ़ती है, जिससे जनता का विश्वास मजबूत होता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि जिला परिषद और पंचायत समिति के चुने हुए सदस्य नीतियों और विकास योजनाओं में अधिक जवाबदेह होंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर सुधार और योजनाओ
🎙️ जनता का संदेश का मत
मतदान के इस उत्साह से यह स्पष्ट होता है कि लोकतंत्र की शक्ति हर नागरिक के हाथ में है। जब हम अपनी आवाज़ उठाते हैं, तो हम न केवल अपने भविष्य का निर्माण करते हैं, बल्कि समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को भी बढ़ावा देते हैं। यह एक प्रेरणा है कि हर वोट एक कदम है न्याय, समानता और प्रगति की दिशा में।