गंगोत्री धाम के कपाट हुए बंद, मुखबा के लिए रवाना हुई मां गंगा की उत्सव डोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
10 नवम्बर 2026, उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व एवं गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे।
सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की, जबकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड की धुनों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा। शीतकाल में भी गंगोत्री धाम में साधनारत रहने वाले साधु-संतों के साथ मंदिर, आश्रम और होटलों की देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने मां गंगा को भावभीनी विदाई दी।
गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।
(
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ छह माह के शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यह विषय मंदिर की परम्परागत रीतियों और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच संतुलन पर प्रकाश डालता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गंगोत्री धाम विश्वभर के तीर्थयात्रियों के लिए प्रमुख स्थल है, और कपाट बंद होने से भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों पर सीधा असर पड़ता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक समय पर पूजा करने के लिए समायोजन करना पड़ेगा, और स्