व्यापार

गन्ना कटाई के नाम पर किसानों से 28 लाख लिए:यूपी के ठेकेदार रकम लेकर गायब; 10-12 साल के काम के भरोसे दिए थे पैसे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गन्ना कटाई के नाम पर किसानों से 28 लाख लिए:यूपी के ठेकेदार रकम लेकर गायब; 10-12 साल के काम के भरोसे दिए थे पैसे

बैतूल में गन्ना कटाई के सीजन में जिले के किसानों के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश के मजदूर ठेकेदारों ने बैतूल बाजार और आसपास के गांवों के 12 किसानों से गन्ना कटाई का ठेका लेकर करीब 28 लाख 17 हजार रुपए एडवांस हड़प लिए और अब गायब हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि ये ठेकेदार पिछले 10 से 12 सालों से इन्हीं किसानों के खेतों में गन्ना कटाई का काम कर रहे थे।

वर्षों पुराने भरोसे के चलते किसानों ने इस बार भी मजदूर भेजने के नाम पर उनके बैंक खातों में लाखों रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन कटाई का वक्त आने पर ठेकेदार न तो मजदूर लेकर पहुंचे और न ही अब किसानों के फोन उठा रहे हैं। ठगी का शिकार हुए पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को एडिशनल एसपी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

मजदूर भेजने का झांसा देकर ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर कराई रकम किसानों के पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के रहने वाले चंदन राज, प्रताप राज और बड़ई राज सहित अन्य ठेकेदारों ने गन्ना कटाई का ठेका लिया था। ठेकेदारों ने समय पर मजदूरों की व्यवस्था करने और कटाई शुरू कराने का पूरा भरोसा दिलाया था।

सभी 12 किसानों ने ठेकेदारों को एडवांस की यह रकम नकद नहीं, बल्कि ऑनलाइन माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की थी, जिसका पूरा डिजिटल रिकॉर्ड भी किसानों के पास मौजूद है। आवेदन में बताया गया है कि 16 अप्रैल 2026 से 16 नवंबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में यह भुगतान किया गया और अंतिम किस्त भी 16 नवंबर को ही भेजी गई।

इसके बाद जब किसान मजदूरों के आने का इंतजार करते रहे, तो ठेकेदारों के मोबाइल नंबर बंद आने लगे। काफी प्रयासों के बाद भी उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। किन-किन किसानों से कितनी रकम की हुई ठगी पीड़ित किसानों ने अपने आवेदन में 12 किसानों से लिए गए कुल 28 लाख 17 हजार रुपए का पूरा ब्योरा दिया है, जो इस प्रकार है- संतोष यादव (कोदरोटी): 4 लाख रुपए प्रमोद चौधरी (टिकारी): 4 लाख रुपए भोजराज साबले (दभेरी): 3 लाख 10 हजार रुपए देवांशु चौधरी (टिकारी): 3 लाख 2 हजार रुपए संतोष अड़लक (टिकारी): 2 लाख 50 हजार रुपए धीरेन्द्र वर्मा (बैतूल बाजार): 2 लाख 25 हजार रुपए सत्य प्रकाश वाघमारे (टेमनी): 2 लाख 20 हजार रुपए अभिषेक सरसौदे (बैतूल बाजार): 1 लाख 78 हजार रुपए कृष्ण कुमार चौधरी (टिकारी): 1 लाख 70 हजार रुपए रजत कालभोर (महदगांव): 1 लाख 50 हजार रुपए गौतम वर्मा (बैतूल बाजार): 1 लाख 32 हजार रुपए प्रियांश वर्मा (टिकारी): 80 हजार रुपए गन्ना नहीं कटा तो अगली फसल की बोवनी भी होगी प्रभावित इस धोखाधड़ी के बाद किसानों के सामने दोहरी मार पड़ गई है।

एक तरफ उनकी लाखों रुपए की पूंजी ठेकेदारों के पास फंस गई है, तो दूसरी तरफ खेतों में गन्ने की फसल कटाई के इंतजार में खड़ी है। किसानों का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि ये ठेकेदार किसी दूसरी जगह पर गन्ना कटाई का काम कर रहे हैं, जबकि बैतूल के किसानों से उन्होंने संपर्क तोड़ लिया है।

यदि समय पर गन्ने की कटाई नहीं हुई, तो खेत खाली नहीं हो पाएंगे, जिससे अगली फसल की बोवनी में भारी देरी होगी और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने पुलिस से मांग की है कि बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर जल्द से जल्द इन ठेकेदारों का पता लगाया जाए और उनकी रकम वापस दिलाई जाए।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गन्ना कटाई के सीजन में बैतूल के किसानों को 28 लाख रुपए के एडवांस से धोखा मिला है। उत्तर प्रदेश के मजदूर ठेकेदारों ने 12 किसानों से गन्ना कटाई का ठेका लेकर अग्रिम राशि हड़प ली और अब गायब हो गए हैं। यह घटना 10‑12 वर्षों से चल रहे भरोसे पर आधारित है, जिससे किसानों का विश्वास टूट गया है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण श्रमिकों के बीच आर्थिक शोषण और भरोसे की कमी को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान, किसानों की आय में गिरावट और ग्रामीण समाज में भरोसे की कमी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।