गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने समिति गठित की
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सरकार ने गन्ना किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों की जांच करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया है। नीति आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में कृषि आयुक्त, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के संयुक्त सचिव और उपभोक्ता मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव सदस्य होंगे।
इस समिति का गठन कर्नाटक और महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री की बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि समिति किसानों के प्रतिनिधियों, चीनी मिल संघों, राज्य सरकारों और अन्य विशेषज्ञों सहित सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श करेगी।