राजनीति

गांव के विकास का प्लान अब ग्रामसभा में होगा तय

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गांव के विकास का प्लान अब ग्रामसभा में होगा तय

जहानाबाद गांवों में विकास की प्राथमिकताएं अब स्थानीय जरूरतों के आधार पर तय करने की कवायद शुरू हो गई है। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने से लेकर उसके अनुमोदन तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजना के तहत 375 तरह के कार्य अनुमेय हैं। इन्हीं कार्यों को शामिल करते हुए प्रत्येक पंचायत का विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा। तैयार प्लान को 2 अक्टूबर को ग्रामसभा से अनुमोदित कराया जाना है। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 की विकसित ग्राम पंचायत योजना को 31 दिसंबर 2026 तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। 29 सितंबर को होगा प्रशिक्षण योजना को पंचायत स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 29 सितंबर को सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। संबंधित वीबी-जी राम जी कार्यालय में होने वाले प्रशिक्षण में कर्मियों के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

इसमें पंचायत स्तर पर योजना तैयार करने, कार्यों के चयन और अनुमोदन की प्रक्रिया को स्पष्ट किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए संबंधित कर्मियों और जनप्रतिनिधियों को प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी होना जरूरी है। प्रशिक्षण में योजना से जुड़े जरूरी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर इसे जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वीबी-जी राम जी राजेश कुमार, सहायक अभियंता राजेश प्रसाद, काको के कार्यक्रम पदाधिकारी पवन कुमार, रतनी-फरीदपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी धीरज सिन्हा समेत मोदनगंज, मखदुमपुर और हुलासगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने अफसरों को डेडलाइन में काम पूरा करने के दिए निर्देश इधर, जिले में चल रही विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

शिक्षा, सड़क, वीबी-जी राम जी, कायाकल्प समेत विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। मंत्री ने समयबद्ध योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करने और लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के लिए समय-सीमा तय है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।