अपराध

गरीब महिलाओं का पैसा खा गए बैंक वाले, मैनेजर समेत 6 कर्मचारी अरेस्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गरीब महिलाओं का पैसा खा गए बैंक वाले, मैनेजर समेत 6 कर्मचारी अरेस्ट

तमिलनाडु में एक निजी बैंक से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए जारी किए गए कर्ज की रकम में कथित तौर पर गड़बड़ी की गई.

इस मामले में बैंक के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है.

आरोप है कि इन कर्मचारियों ने फर्जी हस्ताक्षरों और कर्ज वितरण में अनियमितताओं के जरिए 1.21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम का गलत इस्तेमाल किया.

मामले के सामने आने के बाद बैंकिंग व्यवस्था और महिलाओं के समूहों को मिलने वाले वित्तीय सहयोग की निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं.

बैंक मैनेजर समेत किन छह कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी?

पुलिस ने इस मामले में बैंक के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है.

इनमें लोन विभाग, सेल्स टीम, कैश काउंटर और दस्तावेजों से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं.

महिलाओं के आर्थिक सहयोग पर उठे सवाल

महिला स्वयं सहायता समूहों को छोटे कारोबार शुरू करने, घरेलू आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए संस्थागत कर्ज दिया जाता है.

ऐसे में इन समूहों के लिए निर्धारित रकम में कथित हेराफेरी का मामला गंभीर माना जा रहा है.

फिलहाल जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि रकम को किस प्रक्रिया से दूसरी जगह भेजा गया और इस पूरे मामले में किन लोगों की क्या भूमिका रही.

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कथित तौर पर हड़पी गई पूरी रकम बरामद हुई है या नहीं.

साथ ही बैंक की ओर से आरोपियों पर की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई है.

इस घटना ने बैंक की आंतरिक निगरानी और लोन वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है.

430 महिला स्वयं सहायता समूहों के कर्ज में हुई गड़बड़ी

यह मामला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की एक निजी बैंक शाखा से जुड़ा है.

यहां बैंक के माध्यम से जिले के करीब 430 महिला स्वयं सहायता समूहों को

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर तमिलनाडु के एक निजी बैंक में हुए धोखाधड़ी के मामले के बारे में है, जहाँ महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के लिए जारी कर्ज की रकम में गड़बड़ी की गई और बैंक के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वित्तीय संस्थानों की विश्वसनीयता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर असर डालता है। यदि बैंक कर्मचारियों ने 1.21 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गलत इस्तेमाल किया, तो इससे महिलाओं की बचत और निवेश योजनाएँ खतरे में पड़ सकती हैं। आम जनता को यह चेतावनी देता है कि बैंकि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।