व्यापार

गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़, ब्रेकअप होते ही कोर्ट पहुंचे भारतीय मूल के CEO

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गर्लफ्रेंड पर लुटाए 3.5 करोड़, ब्रेकअप होते ही कोर्ट पहुंचे भारतीय मूल के CEO

रिलेशनशिप में रहते हुए प्यार के नाम पर अपनी गर्लफ्रेंड पर करोड़ों रुपये खर्च करना एक भारतीय मूल के CEO को भारी पड़ गया.

सिंगापुर में एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहां एक कारोबारी ने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स-गर्लफ्रेंड पर खर्च किए गए 3.5 करोड़ रुपए की रकम वापस लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग को खारिज कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सिंगापुर हाई कोर्ट का है, जहां भारत में लिस्टेड लॉजिस्टिक्स कंपनी TCI Express के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर चंदर अग्रवाल ने 2023 में ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड फेलिशिया ली के खिलाफ मुकदमा दायर किया था.

अग्रवाल ने दावा किया कि उन्होंने ली करीब 468,090 सिंगापुर डॉलर यानी भारतीय करेंसी में 3.5 करोड़ रुपए ब्याज मुक्त कर्ज के तौर पर दिए थे, जिसे वापस किया जाना चाहिए.

इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें 14 से 20 सितंबर तक RBI का हॉलिडे कैलेंडर

किन चीजों में खर्च हुए करोड़ों रुपये?

अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, रिश्ते के दौरान चंदर अग्रवाल ने फेलिशिया ली के कई खर्चों का पेमेंट किया था. इन खर्चों में कई तरह के निजी खर्च और महंगी खरीदारी शामिल थीं.

क्रेडिट कार्ड बिलों पर करीब 2.06 लाख सिंगापुर डॉलर खर्च किए गए, जो भारतीय करेंसी में करीब 1.38 करोड़ रुपये हैं.

विदेश यात्राओं पर करीब 1.29 लाख सिंगापुर डॉलर यानी करीब 86.4 लाख रुपये खर्च हुए.

जीवन बीमा के प्रीमियम के लिए करीब 15,775 सिंगापुर डॉलर, जो भारतीय मुद्रा के रूप में 10.6 लाख रुपये दिए गए.

फेंगशुई से जुड़ी सलाह के लिए करीब 17,000 सिंगापुर डॉलर यानी 11.4 लाख रुपये खर्च किए.

स्टैनफोर्ड-एनयूएस के एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए करीब 30,000 सिं

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिंगापुर के हाई कोर्ट में एक भारतीय मूल के CEO ने अपनी ब्रेकअप के बाद की 3.5 करोड़ रुपये की खर्च की गई राशि वापस पाने के लिए मुकदमा दायर किया, पर कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। यह विषय निजी रिश्तों और वित्तीय जिम्मेदारी के बीच जटिलता को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि व्यक्तिगत खर्चों को कानूनी रूप से किस हद तक नियंत्रित किया जा सकता है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीयों के वित्तीय व्यवहार पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग रिश्तों में आर्थिक दायित्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।