राज्य

गौचर मेला 14 नवंबर से होगा शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौचर मेला 14 नवंबर से होगा शुरू

चमोली जिले के गौचर में 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला आगामी 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।

04 नवम्बर 2026, चमोली: चमोली जिले के गौचर में 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला आगामी 14 से 20 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गोपेश्वर में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेले को स्थानीय उद्यमिता, हस्तशिल्प और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का मंच बनाया जाएगा।

कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने बताया कि इस वर्ष मेले का नया लोगो और शुभंकर तैयार किया गया है। मेले के लिए नई वेबसाइट भी तैयार की गई है और कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।