गौतम अडानी का जलवा, बने भारत के सबसे अमीर; दूसरे नंबर पर अंबानी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गौतम अडानी ने फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल किया है. पिछले तीन साल से दूसरे नंबर पर रहने के बाद इस साल उन्होंने शानदार वापसी की है.
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2026 के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक साल के भीतर उनकी संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर (लगभग 1.73 लाख करोड़) का भारी इजाफा हुआ है और इसी के साथ अडानी परिवार की कुल संपत्ति 112.7 अरब डॉलर हो गई है.
1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा बरकरार
गुरुवार को फोर्ब्स की जारी लिस्ट के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति उतनी ही है जितनी पिछली थी - यानी लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर.
यह ऐसे साल में हुआ है जब रुपये की कीमत में 8.5% की गिरावट आई और शेयर बाजार 9.5% नीचे गिरा.
दरअसल, विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद भी 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा इसलिए बना रहा है क्योंकि जहां एक तरफ मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस और शिव नाडार और अजीम प्रेमजी जैसे आईटी सेक्टर्स के दिग्गजों के शेयरों में गिरावट आई.
वहीं दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर और लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में 74% की भारी बढ़ोतरी ने इस नुकसान की पूरी भरपाई कर दी.
अडानी की कमाई सबसे ज्यादा
डॉलर के मामले में इस साल भारत के सबसे बड़े गेनर या सबसे ज्यादा कमाने वाले व्यक्ति गौतम अडानी ही हैं. हालांकि, यह अभी भी साल 2022 में बनी 150 अरब डॉलर की सबसे ज्यादा वैल्यू से कम है.
अडानी ग्रुप अपने कारोबार को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और इस सिलसिले में AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर का बड़ा दांव भी लगाया है. वहीं, प्रतिशत के लिहाज से इस साल सबसे ज्यादा मुनाफा लक्ष्मी मित्तल को हुआ है.
उनकी संपत्ति में 74% का जोरदार उछाल आया है और वे आठवें पायदान से सीधे चौथे स्थान पर आ गए हैं.
अंबानी क्यों रह गए पीछे
फोर्ब्स की इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 86.3 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं.
इस साल उनकी
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गौतम अडानी का भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2026 में फिर से शीर्ष स्थान पर आना, पिछले तीन वर्षों के बाद उनकी संपत्ति में 20.7 अरब डॉलर का बढ़ोतरी दर्शाता है। यह विषय भारत की आर्थिक गतिशीलता और उद्यमी सफलता की कहानी को उजागर करता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कैसे एक भारतीय व्यवसायी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश के नए अवसर पैदा कर रहा है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि निवेशकों को नई प्रेरणा मिले, रोजग