राजनीति

गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रुपम ने कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवानगी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पोलिंग पार्टियों को निर्धारित सूची के अनुसार निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराते हुए उसका भली-भांति मिलान सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण कराते हुए पोलिंग पार्टियों की समय से रवानगी सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी कार्मिक अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण कर सकें।

गौतमबुद्धनगर जिले में मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल-13 मतदान केंद्रों पर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 25 मतदेय स्थल तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 17 मतदेय स्थल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 08 बजे से सायं 04 बजे तक संपन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराते हुए निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिक आपसी समन्वय एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौतम बुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रुपम ने 2026 के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारी के दौरान पोलिंग पार्टियों को सामग्री वितरण और मतदाता स्थलों की रवानगी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। यह कदम चुनावी प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए आवश्यक है। ऐसी निगरानी से चुनावी धांधली और विवादों की संभावना घटती है, जिससे चुनाव के परिणामों पर सार्वजनिक विश्वास बढ़ता है। आम जनता के लिए यह सुनिश्चित करता है कि मतदान सुचारू रूप से हो और उनकी आवाज़ का सही प्रतिनिधित्व हो, जिसस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।