विदेश

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की यूं दी बधाई, हो गया वायरल

भारतीय नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत और अंडर-19 एशिया कप खिताब जीतने के लिए भारतीय युवा खिलाड़ियों की प्रशंसा की.

वह अन्य भारतीयों की तरह ही बेहद उत्साहित थे, जब भारत की अंडर-19 टीम ने एक रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराया.

सांसों को रोक देने वाले इस मैच में आखिरी गेंद तक कुछ भी हो सकता था, भारत को जीतने के लिए 1 गेंद में 3 रन चाहिए थे. तब मोहित उलवा ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बनाया.

गौतम गंभीर ने भारतीय अंडर-19 टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि "जज्बे का कोई बैटिंग आर्डर नहीं होता." दरअसल 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 8 विकेट 252 के स्कोर पर गिर गए थे.

इस समय लग रहा था कि भारत इस मैच को हार जाएगा.

लेकिन तब तेज गेंदबाज मोहित उलवा और मनल चौहान के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई, जिसने भारत की उम्मीद फिर से जगा दी. हालांकि इस जोड़ी के टूटने के बाद पलड़ा एक बार फिर पाकिस्तान का भारी हो गया था.

मोहित उलवा ने नाबाद 49 रन बनाए. 26 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए.

ये रिकॉर्ड देखकर लगता है कि मोहित एक प्रॉपर बल्लेबाज हैं, लेकिन वह तेज गेंदबाज हैं. आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, तब मोहित ने ही चौका लगाकर भारत को खिताब जिताया.

नेशनल टीम के साथ न्यूजीलैंड में मौजूद गौतम गंभीर ने युवा टीम की इस जीत के बाद अपने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए जीत की बधाई दी.

Fearless cricket.

Unshakable belief. Grit has no batting order !! Champions of Asia! Well done, boys! 🇮🇳🏆 https://t.co/n2mTAsZPHz

Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 14, 2026

गौतम गंभीर ने लिखा, "निडर क्रिकेट. अटूट विश्वास. जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता.

चैंपियन ऑफ एशिया. वेल डन."

<p style="text-align: justify;"

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौतम गंभीर ने पाकिस्तान से जीत की बधाई दी, जो भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक एशिया कप जीत के बाद वायरल हो गई। यह विषय भारतीय युवा क्रिकेट की सफलता और अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह युवा खिलाड़ियों की मेहनत और देशभक्ति को दर्शाती है, और भारत- पाकिस्तान के बीच खेल के माध्यम से शांति और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है: यह राष्ट्रीय गर्व बढ़ाता है, युवाओं को खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है, और दोनों देश

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।