राज्य

गौतमबुद्धनगर में छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौतमबुद्धनगर में छात्रों को मिली छात्रवृत्ति

गौतमबुद्धनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को लखनऊ के लोक भवन सभागार में पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गौतमबुद्धनगर के स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज, जहाँगीरपुर में किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों को सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी गई।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में अन्य पिछड़ा वर्ग के कक्षा 9 और 10 के 75 विद्यार्थियों को कुल 1.68 लाख रुपये तथा कक्षा 11 और 12 के 52 विद्यार्थियों को 1.68 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 9 और 10 के 127 विद्यार्थियों को 1.77 लाख रुपये, सामान्य वर्ग के 41 विद्यार्थियों को 1.23 लाख रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 विद्यार्थियों को 72 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई।अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति की राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में पहुंचने से योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल रहा है।

कार्यक्रम में अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।