अपराध

गौतमबुद्धनगर जिले में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौतमबुद्धनगर जिले में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर जिले में भूकंप आपदा, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक इकाइयों तथा अन्य संबंधित विभागों की तत्परता, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना रहा।

मॉक ड्रिल के अंतर्गत जनपद में कुल 03 स्थानों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों के आधार पर अभ्यास कराया गया। तहसील जेवर स्थित रेडिसन दी स्कूल, नीमका में भूकंप आपदा का परिदृश्य तैयार कर मॉक ड्रिल कराई गई। भूकंप के दौरान संभावित क्षति, लोगों की सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।

तहसील सदर स्थित शारदा हॉस्पिटल में अग्निकांड का परिदृश्य बनाकर अग्निशमन एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। आपात स्थिति में मरीजों एवं अन्य व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय की प्रक्रिया का परीक्षण किया गया। तहसील दादरी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में रासायनिक रिसाव की आपात स्थिति का परिदृश्य तैयार कर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

रासायनिक रिसाव की स्थिति में क्षेत्र को सुरक्षित करने, प्रभावित व्यक्तियों को रेस्क्यू करने, आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की आपदा अथवा आपात स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा बचाव एवं राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौतम बुद्ध नगर में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें भूकंप, औद्योगिक दुर्घटना और अग्नि सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और औद्योगिक इकाइयों को एकजुट कर तैयार करना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ती है और भविष्य में संभावित आप

🎙️ जनता का संदेश का मत

आपदाओं के समय तैयार रहना जीवन बचाने की कुंजी है। मॉक ड्रिल से हम जानते हैं कि आपात स्थिति में कौन-कौन से कदम उठाने हैं और किससे संपर्क करना है। यह हमें दिखाता है कि सामूहिक प्रयास से किसी भी संकट का सामना किया जा सकता है। इसलिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए और सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक ज्ञान को अपनाना चाहिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।