राजनीति

गौवंश संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, निपानिया में 100 गौमाताओं के लिए बनेगी गौशाला

लेखक: Sanjida Khanam अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गौवंश संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ा रहे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, निपानिया में 100 गौमाताओं के लिए बनेगी गौशाला

12 एकड़ में होगा निर्माण, स्व. शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में बनने वाली गौशाला का उपमुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन; मंदिर निर्माण कार्य का भी किया शुभारंभ

भोपाल, 14 नवंबर। गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ समाज की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम निपानिया में 100 गौमाताओं की क्षमता वाली गौशाला के निर्माण का भूमि पूजन कर गौसेवा और संरक्षण की दिशा में सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ग्राम निपानिया में स्व. शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में बनने वाली गौशाला तथा स्व. गायत्री शुक्ला एवं स्व. पंडित चन्द्रकान्त शुक्ला की स्मृति में मंदिर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग 12 एकड़ भूमि में विकसित होने वाली इस गौशाला में 100 गौमाताओं के रखरखाव एवं संरक्षण की व्यवस्था रहेगी। इसका निर्माण अमरनाथ शुक्ल एवं उनके पुत्र समीर शुक्ल द्वारा कराया जा रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि गौमाता का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का दायित्व है। भारतीय संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है। गौसेवा और गौसंरक्षण हमारी सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी आगे आकर गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने का आह्वान किया।

गौसंरक्षण के साथ दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौशालाओं के माध्यम से अनुदान उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से भी विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गौवंश की नस्ल सुधार के लिए पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि वृंदावन ग्राम की अवधारणा के माध्यम से भी गौवंश संरक्षण, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। गौशालाओं के निर्माण से निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा और उनके समुचित रखरखाव एवं देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम निपानिया में 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही यह गौशाला गौसेवा एवं गौसंरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे प्रयासों में समाज की सहभागिता से गौवंश के संरक्षण के उद्देश्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक जयसिंह मरावी, विधायक मनीषा सिंह, राजेश पाण्डेय, भूपेन्द्र मिश्रा, अमित मिश्रा, प्रियंक त्रिपाठी, अनिल द्विवेदी, संतोष लोहानी, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौवंश संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निपानिया में 12 एकड़ पर 100 गौमाताओं के लिए गौशाला के निर्माण की घोषणा की। यह कदम मध्यप्रदेश सरकार के गौवंश संरक्षण कार्यक्रम का एक हिस्सा है, जिसमें शंभूनाथ शुक्ल की स्मृति में गौशाला बनाना और साथ ही मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ भी शामिल है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ पशुपालन के माध्यम से आय के नए स्रोत खोलती है। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि किसानों

S
Sanjida Khanam

Sanjida Khanam डिजिटल हिंदी पत्रकारिता के साथ सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में सक्रिय हैं।