गायत्री नगर में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन, रील प्रतियोगिता में मिलेंगे 2100 और 1100 रुपये के पुरस्कार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। गायत्री नगर में 11 अक्टूबर 2026, रविवार को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 9:30 बजे गायत्री नगर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर आदर्श नगर और गौतम नगर होते हुए इमली माता मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
आयोजक एवं अध्यक्ष जयदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि चुनरी यात्रा का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज में एकता और आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित करना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।
इस अवसर पर रील प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें आकर्षक रील बनाने और सर्वाधिक लाइक एवं व्यू प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक जयदीप सिंह ठाकुर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 2,100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1,100 रुपये देने की घोषणा की है।
जयदीप सिंह ठाकुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष, मोहल्ला विकास सेवा समिति गायत्री नगर के अध्यक्ष तथा श्री हिंदू उत्सव समिति युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं।