राज्य

Gen Z को श्री श्री रविशंकर ने दी सलाह, 'दिक्कत है तो आवाज जरूर उठाएं लेकिन...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Gen Z को श्री श्री रविशंकर ने दी सलाह, 'दिक्कत है तो आवाज जरूर उठाएं लेकिन...

देश भर में पिछले कुछ समय में युवाओं और Gen Z की तरफ से शिक्षा, परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चिंता जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है.

इसे लेकर अब आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने Gen Z युवाओं को बड़ी सलाह दी है.

उन्होंने कहा है कि Gen Z अपनी किसी भी चिंता और शिकायत को लेकर आवाज जरूर उठाएं, लेकिन वे अपने आप को असामाजिक तत्वों के साथ न जोड़ें और उनसे दूरी बनाए रखें.

गुजरात के आणंद जिले में बुधवार (11 नवंबर, 2026) को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि आप (Gen Z) अपनी किसी भी चिंता या शिकायत को लेकर परेशान हैं, तो उसके संबंध में अपनी आवाज जरूर उठाएं और उस पर खुलकर अपनी बात जरूर रखें.

ऐसा करना बिल्कुल सही और जायज है.

मगर, यह जरूर सुनिश्चित करें कि आप खुद को किसी असामाजिक तत्वों के संपर्क में न आने दें.

उन्होंने कहा, अक्सर देशद्रोही और असामाजिक तत्व ऐसे आंदोलनों में घुसपैठ कर जाते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें.

माता-पिता अपने बच्चों को समझाएं- श्री श्री रविशंकर

श्री श्री रविशंकर ने कहा, असामाजिक तत्वों की संगति बहुत ही नुकसानदायक होता है.

इसलिए माता-पिता पहले अपने बच्चों को समझाएं कि क्या खतरनाक दुष्प्रभाव होता है, उसको समझाएं. उसका समय को लिमिट करें.

#WATCH | Anand, Gujarat: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar says, "...I would say that you (Gen Z) should certainly raise your voice regarding any issues or grievances you may have that is absolutely appropriate.

That is fair. However, ensure that you do not get mixed up with certain antisocial elements.

Traitorous elements often infiltrate such movements; keep your distance from them..."

ANI (@ANI) November 11, 2026

<script src="https://platform.x.

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत में हाल ही में युवाओं और विशेषकर Gen Z ने शिक्षा प्रणाली में धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है, जिससे सामाजिक और राजनीतिक चर्चा बढ़ी है। यह विषय शिक्षा सुधार और युवा आवाज़ के महत्व को उजागर करता है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दर्शाती है कि युवा वर्ग अपनी चिंताओं को सार्वजनिक मंच पर लाने के लिए तैयार है और आध्यात्मिक नेताओं का मार्गदर्शन उन्हें सही दिशा में मोड़ सकता है। यदि युवा अपनी शिकायतों को शांतिपूर्वक और समाज के प्रति जिम्मेदारी के साथ व्यक्त करते हैं, तो इ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।