राज्य

घने कोहरे से दिल्ली-बिहार की 45 ट्रेन कैंसिल:राजस्थान का फतेहपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा, पारा 4°C; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
घने कोहरे से दिल्ली-बिहार की 45 ट्रेन कैंसिल:राजस्थान का फतेहपुर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा, पारा 4°C; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

राजस्थान का फतेहपुर शनिवार को देश का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पहाड़ी इलाकों में पहलगाम सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान माइनस 3.2°C तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर और बदायूं समेत 30 शहरों में घना कोहरा छाया है। इसकी वजह से उत्तर रेलवे ने 25 पैसेंजर ट्रेन और पूर्व मध्य रेलवे ने 28 फरवरी तक 20 ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया है।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरा का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ा है।

कटनी का करौंदी सबसे ठंडा है। यहां टेम्परेचर 5.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 30 नवंबर और 1 दिसंबर के मौसम का अनुमान मौसम की तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 14वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही।

24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 252 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। सुबह के आंकड़ों के अनुसार, PM2.5 प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण रहा। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है।

राज्यों के मौसम की खबर… MP में न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे पहुंचा पहाड़ों में हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ा है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे राजस्थान के मौसम में शनिवार को बदलाव देखने को मिला।

पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्के बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार का अरवल सबसे ठंडा, पारा 10.1°C बिहार में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात में पारा गिर रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।