घर से बेकरी या गिफ्ट पैकिंग का काम शुरू करने में कितना खर्च आता है?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आज के समय में अपना काम शुरू करने के लिए बड़ी दुकान या ऑफिस होना जरूरी नहीं है. कई ऐसे छोटे बिजनेस हैं, जिन्हें घर के एक कमरे से भी शुरू किया जा सकता है.
खास बात यह है कि इन कामों में शुरुआत में ज्यादा पैसे लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.
अगर आप भी घर बैठे कमाई करना चाहते हैं और अपने बजट के हिसाब से कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो बेकरी और गिफ्ट पैकिंग जैसे विकल्प आपके लिए अच्छे हो सकते हैं.
हालांकि, बिजनेस शुरू करने से पहले खर्च, सामान और ग्राहकों की जरूरत को समझना जरूरी है.
घर से बेकरी का काम शुरू करने में कितना खर्च आएगा?
अगर आपको केक, कुकीज, कपकेक या बिस्कुट बनाना पसंद है, तो घर से बेकरी का काम शुरू कर सकते हैं. शुरुआत में आप अपने घर की रसोई से ही ऑर्डर लेना शुरू कर सकते हैं.
इसके लिए आपको बहुत बड़े सेटअप की जरूरत नहीं होगी. अगर आपके पास पहले से ओवन और रसोई का जरूरी सामान है, तो खर्च कम हो सकता है. वहीं, नया सामान खरीदने पर बजट बढ़ सकता है.
बेकरी बिजनेस में अनुमानित शुरुआती खर्च:
ओवन या बेकिंग उपकरण: 5 हजार से 15,000 रुपये
कच्चा माल, जैसे मैदा, चीनी, क्रीम और चॉकलेट: 2 हजार से 4 हजार रुपये
केक मोल्ड, बीटर और दूसरे उपकरण: 2 हजार से 5 हजार रुपये
पैकिंग बॉक्स और सजावट का सामान: 1 हजार से 2 हजार रुपये
इस तरह छोटे स्तर पर बेकरी का काम शुरू करने के लिए लगभग 10 हजार से 25 हजार रुपये या उससे ज्यादा की जरूरत पड़ सकती है. वास्तविक खर्च आपके पास मौजूद सामान और काम के स्तर पर निर्भर करेगा.
घर से गिफ्ट पैकिंग का काम कैसे शुरू करें?
अगर आपको सजावट करना और चीजों को खूबसूरती से पैक करना पसंद है, तो गिफ्ट पैकिंग का काम भी शुरू कर सकते हैं. इसमें जन्मदिन, शादी, त्योहार और सालगिरह के लिए गिफ्ट पैक तैयार किए जा सकते हैं.
इस काम की खास बात यह है कि इसमें महंगी मशीनों क
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar