राजनीति

घर छोड़कर भागे US वित्त मंत्री, बंकर में ली शरण, क्या ईरान का सीक्रेट अटैक का प्लान?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
घर छोड़कर भागे US वित्त मंत्री, बंकर में ली शरण, क्या ईरान का सीक्रेट अटैक का प्लान?

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ईरान से कथित तौर पर जान का खतरा मिलने के बाद बेसेंट ने अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है और एक सैन्य अड्डे पर रहने चले गए हैं.

द न्यूयॉर्क टाइम्स ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह खबर दी है.

हालांकि, बेसेंट को मिली धमकियों की प्रकृति और उनकी गंभीरता के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

अमेरिकी नागरिकों और अधिकारियों को निशाना बनाने की आशंका यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिकी प्रशासन में ईरान की ओर से अमेरिकी नागरिकों और अधिकारियों को निशाना बनाए जाने की आशंका बढ़ रही है.

हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का आकलन है कि ईरान की अपने देश या विदेश में बड़े पैमाने पर हमले करने की क्षमता सीमित है.

दूसरी ओर, ईरान लगातार उन आरोपों को खारिज करता रहा है, जिनमें उस पर अमेरिकी जमीन पर लोगों को निशाना बनाने की साजिश रचने की बात कही जाती है.

ईरान पर आर्थिक दबाव बनाने की रणनीति में अहम भूमिका स्कॉट बेसेंट अमेरिकी प्रशासन की उस आर्थिक रणनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं, जिसके जरिए ईरान की कमर तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

अमेरिकी वित्त मंत्रालय प्रतिबंधों और आर्थिक पाबंदियों के माध्यम से ईरान की तेल से होने वाली कमाई, वित्तीय नेटवर्क और पूंजी के लेनदेन को प्रभावित करने में जुटा है. 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल युद्ध के दौरान ईरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाया गया.

अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान की आय के स्रोतों और सैन्य अभियानों के लिए धन जुटाने की क्षमता को कमजोर करने के उद्देश्य से कई कदम उठाए हैं.

इसके तहत प्रतिबंधित व्यक्तियों, कंपनियों, समुद्री परिवहन नेटवर्क और तेल कारोबार से जुड़े लोगों व संस्थाओं को निशाना बनाया गया है.

सैन्य हमलों के साथ आर्थिक मोर्चे पर भी घेर रहा अमेरिका ईरान के खिलाफ अमेरिका की आर्थिक कार्रवाई के साथ सैन्य अभियान भी जारी रहा है.

अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमले किए हैं.

इन हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई है, जबकि व्यापक क्षेत्र में लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. इस संघर्ष में ईरान के कई शीर्ष नेताओं की भी जान गई है. इनमें देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई भी शामिल हैं.

वहीं, लेबनान के भीतर इजरायल के सैन्य अभियान तेज होने से वहां भी मानवीय संकट गहरा गया है.

अमेरिकी अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध लंबा खिंचने के साथ दोनों देशों के बीच दुश्मनी और गहरी होती जा रही है.

ऐसे में अमेरिकी अधिकारियों को निशाना बनाए जाने की आशंका प्रशासन के लिए बड़ी सुरक्षा चुनौती बन गई है.

वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को सैन्य अड्डे पर स्थानांतरित किया जाना इसी बढ़ती चिंता के बीच अहम घटनाक्रम माना जा रहा है.

हालांकि, उन्हें मिली धमकियों के पीछे ईरान की भूमिका और खतरे के वास्तविक स्तर की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है.

फिलहाल अमेरिकी प्रशासन के सामने अपने अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बड़ी प्राथमिकता बन गया है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के घर छोड़कर सैन्य अड्डे पर शरण लेने के बारे में है, जिसे ईरान से संभावित खतरे का कारण माना जा रहा है। यह विषय अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमेरिका-ईरान तनाव को बढ़ा सकता है और दोनों देशों के बीच आगे के संघर्ष की संभावना दिखाता है। बेसेंट के खतरे की पुष्टि होने से अमेरिकी सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और अमेरिकी जनता में भय तथा चिंता पैदा हो सकती है। इसके अलावा, यह घटना वैश्विक वित्तीय बाजारों में अ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।