व्यापार

घर की हवा भी कर सकती है फेफड़ों को बीमार! सिर्फ Air Purifier नहीं, इन आसान तरीकों से सुधारें इंडोर एयर क्वालिटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
घर की हवा भी कर सकती है फेफड़ों को बीमार! सिर्फ Air Purifier नहीं, इन आसान तरीकों से सुधारें इंडोर एयर क्वालिटी

Indoor Air Quality Tips: सुबह बिस्तर छोड़ते ही घर की खिड़कियां खोलना, स्नान के बाद कमरे में खुशबू के लिए अगरबत्ती जलाना, किचन में खाना बनाना… ये सब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं.

लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि, साफ-सुथरा दिखने वाला घर भी अंदर से प्रदूषित हो सकता है?

धूल, धुआं, परागकण, पालतू जानवरों की डैंडर, फफूंद और बेहद महीन कण यानी PM2.5 घर की हवा में मौजूद हो सकते हैं.

इतना ही नहीं, खाना पकाने, अगरबत्ती, मच्छर भगाने वाली कॉइल और कुछ घरेलू उत्पादों से भी प्रदूषक हवा में शामिल हो सकते हैं.

आइए जानते हैं इससे फेफड़ों को होने वाले नुकसान और एयर क्वालिटी सुधारने के उपाय- सिर्फ Air Purifier लगाना ही काफी नहीं Indoor Air Quality सुधारने के लिए आजकल कई घरों में Air Purifier का इस्तेमाल किया जाता है.

HEPA फिल्टर वाले एयर प्यूरिफायर हवा में मौजूद छोटे कणों, जैसे PM2.5, धूल और परागकणों को फिल्टर करने में मदद कर सकते हैं.

लेकिन, इनकी क्षमता कमरे के आकार, मशीन के CADR (Clean Air Delivery Rate), इस्तेमाल की अवधि और प्लेसमेंट पर निर्भर करती है.

मसलन, छोटे कमरे के लिए बनाया गया प्यूरिफायर बड़े ड्राइंग रूम में उतनी प्रभावी तरीके से हवा साफ नहीं कर पाएगा.

इसी तरह इसे कभी-कभार चलाने के बजाय जरूरत के मुताबिक पर्याप्त समय तक चलाना ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है.

हर तरह के प्रदूषक नहीं हटाता Purifier घर के प्रदूषण में सिर्फ धूल और पार्टिकुलेट मैटर शामिल नहीं होते हैं.

हवा में कुछ गैसें और Volatile Organic Compounds (VOCs) भी मौजूद हो सकते हैं, जिन्हें सामान्य पार्टिकल फिल्टर पूरी तरह नहीं हटा पाते हैं.

कुछ एयर प्यूरिफायर में इसके लिए Activated Carbon जैसे अतिरिक्त फिल्टर भी इस्तेमाल किए जाते हैं. NDTV से बातचीत में ShardaCare Healthcity के डायरेक्टर और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.

हरीश वर्मा ने भी कहा कि एयर प्यूरिफायर Indoor Air Quality बेहतर करने का उपयोगी साधन हो सकता है, लेकिन इसे फेफड़ों की सुरक्षा का पूरा समाधान नहीं माना जाना चाहिए.

घर में प्रदूषण के स्रोत कम करें Indoor Air Quality सुधारने का सबसे जरूरी तरीका प्रदूषण के स्रोतों को कम करना है. खाना बनाते समय किचन एग्जॉस्ट या चिमनी का इस्तेमाल करें.

घर के अंदर धूम्रपान से बचें और अगरबत्ती, धूप तथा मच्छर भगाने वाली कॉइल के धुएं को भी सीमित रखें.

पेंट, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और दूसरे केमिकल उत्पादों का इस्तेमाल करते समय पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखें.

पर्याप्त वेंटिलेशन होना बेहद जरूरी घर की हवा को बेहतर रखने में वेंटिलेशन की भी अहम भूमिका है.

जब बाहर की Air Quality अच्छी हो, तो खिड़कियां खोलकर ताजी हवा का संचार किया जा सकता है. इससे घर के अंदर जमा कुछ प्रदूषकों की सांद्रता कम करने में मदद मिल सकती है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।