घाटा Air India का, लेकिन बवाल विदेश में क्यों? TATA से क्या है सिंगापुर एयरलाइंस का कनेक्शन?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Air India इन दिनों भारी घाटे से जूझ रही है और अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए ज्यादा पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही है.
एयरलाइन ने अपने प्रमोटर टाटा संस और साझेदार सिंगापूर एयरलाइंस से करीब 1.5 अरब डॉलर की मदद मांगी है. यह भारतीय करेंसी में करीब 14,262 करोड़ रुपए है.
इसमें टाटा संस करीब 10,682 करोड़ रुपए और सिंगापुर एयरलाइंस करीब 3,580 करोड़ रुपए निवेश करेगी.
ऐसे में यह सवाल उठता है कि एयर इंडिया के घाटे को लेकर सिंगापुर में चर्चा क्यों हो रही है और इसका टाटा ग्रुप से क्या कनेक्शन है?
Air India को पैसे की जरूरत क्यों पड़ी?
इस समय एयर इंडिया को बेड़े के विस्तार, विमानों की संख्या बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े निवेश की जरूरत है.
कंपनी को हालिया वित्त वर्ष में करीब 2.33 अरब डॉलर का घाटा हुआ है, जो भारतीय मुद्रा के रूप में करीब 22,154 करोड़ रुपये है. यही वजह है कि एयरलाइन अपने मौजूदा शेयरधारकों से अतिरिक्त पैसा जुटा रही है.
5 साल में जब डब्बा बनेगा iPhone फोल्ड! 3 लाख म्यूचुअल फंड में कितना कमाकर देंगे?
सिंगापुर में Air India के निवेश पर क्यों मचा बवाल?
यह मामला इसलिए दिलचस्प है, क्योंकि सिंगापुर एयरलाइंस में सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक की बड़ी हिस्सेदारी है.
इसी वजह से सिंगापुर में विपक्ष ने यह सवाल उठाया कि कहीं सरकारी धन का इस्तेमाल एयर इंडिया में निवेश के लिए तो नहीं किया जा रहा है.
यानी यह बवाल सीधे तौर पर एयर इंडिया को लेकर नहीं, बल्कि इस बात को लेकर है कि सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश में राष्ट्रीय खजाने की कितनी भूमिका है.
हालांकि, सिंगापुर सरकार ने यह साफ किया है कि निवेश का फैसला सिंगापुर एयरलाइंस का बोर्ड करेगा और सरकार या टेमासेक सीधे एयर इंडिया को पैसे नहीं दे
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
Air India को भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उसे पूंजी जुटाने की आवश्यकता है। टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से 1.5 अरब डॉलर की मदद माँगी जा रही है, जिसमें टाटा संस 10,682 करोड़ और सिंगापुर एयरलाइंस 3,580 करोड़ रुपए निवेश करेंगे। यह कदम भारत की राष्ट्रीय एयरलाइन को वित्तीय स्थिरता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे नयी रूट्स, बेड़े का विस्तार और सेवाओं में सुधार संभव है। आम जनता पर इसका असर बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के अवसर और घरेलू यात्रा की लागत में बदलाव के रूप में महसूस हो सक