अपराध

घाटमपुर में अवैध मौरम धुलाई सेंटर पर छापा:देर रात शुरू होते ही प्रशासन ने कराया बंद, संचालक पुलिस हिरासत में

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
घाटमपुर में अवैध मौरम धुलाई सेंटर पर छापा:देर रात शुरू होते ही प्रशासन ने कराया बंद, संचालक पुलिस हिरासत में

घाटमपुर के परास चौराहे के पास रविवार देर रात शुरू किए गए अवैध मौरम धुलाई सेंटर की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन ने छापा मारकर उसे बंद करा दिया। एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के निर्देश पर पहुंची टीम ने मौके पर धुलाई सेंटर संचालित पाया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर बंद कराया और मौके पर मौजूद संचालक रामजीवन कोरी को आगे से संचालन नहीं करने की चेतावनी दी।

इसके बाद संचालक को थाना घाटमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पहुंची प्रशासनिक टीम घाटमपुर तहसील प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली थी, कि परास चौराहे के पास मौरम धुलाई सेंटर का संचालन शुरू किया गया है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सेंटर संचालित मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उसे बंद करा दिया।

प्रशासन ने संचालक को स्पष्ट निर्देश दिए कि दोबारा सेंटर संचालित मिलने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पहले भी बंद कराए जा चुके हैं सेंटर घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पूर्व में भी अवैध रूप से संचालित मौरम धुलाई सेंटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई है।

कई सेंटर बंद कराए गए हैं, जबकि कुछ मामलों में संचालकों को जेल भी भेजा गया था। कार्रवाई के खिलाफ कुछ लोगों ने हाईकोर्ट में रिट याचिकाएं दाखिल की थीं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। भूगर्भ जल दोहन से लेकर पर्यावरण क्षति तक एसडीएम ने बताया कि अवैध मौरम धुलाई सेंटरों से भूगर्भ जल का अंधाधुंध दोहन होता है।

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं, सड़कों को नुकसान, पर्यावरण क्षति और विद्युत चोरी जैसी शिकायतें भी सामने आती हैं। इसी कारण न्यायालय की ओर से भी ऐसे अवैध संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष से क्षेत्र में अवैध धुलाई सेंटरों की सघन निगरानी कर कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित विभागों के समन्वय से सेंटरों को बंद कराया गया है। दोबारा संचालन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।