घी हुआ महंगा, दूध की कमी नहीं, फिर क्यों बढ़ते जा रहे हैं दाम?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रसोई में इस्तेमाल होने वाला घी अब धीरे-धीरे महंगा होता जा रहा है.
त्योहारों पर मिठाइयां बनाने से लेकर रोजाना खाने में इस्तेमाल होने वाले घी के लिए लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. अमूल जैसी बड़ी डेयरी कंपनी भी अपने घी और मक्खन के दाम बढ़ा चुकी है.
ऐसे में सवाल है कि आखिर घी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? क्या देश में दूध की कमी हो गई है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है?
हैरानी की बात ये है कि भारत में दूध का उत्पादन बढ़ रहा है, लेकिन डेयरी कंपनियों के सामने एक अलग तरह की परेशानी खड़ी हो गई है.
कंपनियों को दूध तो मिल रहा है, लेकिन उसमें मौजूद फैट की कमी पड़ रही है. यही फैट घी और मक्खन बनाने के लिए जरूरी है.
अमूल ने कितना बढ़ाया दाम?
घी की बढ़ती कीमतों का असर अब बाजार में भी दिखने लगा है.
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी प्रोडक्ट बेचती है, उन्होंने अपने गाय के घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं.
2 नवंबर 2026 से अमूल के 1 लीटर गाय के घी के पाउच की कीमत 695 रुपए से बढ़ाकर 735 रुपए कर दी गई है. वहीं, 500 ग्राम टेबल बटर का पैक अब 310 रुपए के बजाय 325 रुपए में मिल रहा है.
मतलब अमूल के गाय के घी पर एक लीटर में 40 रुपए और मक्खन के 500 ग्राम पैक पर 15 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.
क्यों हो रही है परेशानी?
कहते हैं कि अगर देश में दूध का उत्पादन बढ़ रहा है तो घी और मक्खन की कीमतें कंट्रोल में रहती हैं. लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है.
भारत में दूध का उत्पादन 2016 में 165.1 मिलियन टन था, जो 2025 में बढ़कर 216.5 मिलियन टन हो गया. मतलब पिछले करीब 10 साल में दूध उत्पादन में अच्छी बढ़ोतरी हुई है.
इसके बावजूद डेयरी कंपनियों को दूध में मौजूद फैट की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पा रही है. दूध में दो तरह के मुख्य ठोस तत्व होते हैं. पहला फैट और दूसरा SNF.
SNF में प्रोटीन, लैक्टोज और मिनरल्स शामिल होते हैं. घी और मक्खन बनाने के लिए फैट की जरूरत होती है.
इसलिए दूध का उत्पाद
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar