राजनीति

गिरिडीह में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, भव्य पथ-संचलन का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गिरिडीह में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, भव्य पथ-संचलन का आयोजन

गिरिडीह में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, भव्य पथ-संचलन का आयोजन, संघ के शताब्दी वर्ष के बाद 101वें वर्ष में प्रवेश को लेकर संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर हुई चर्चा।

Short Headline: गिरिडीह में आरएसएस का विजयादशमी उत्सव, भव्य पथ-संचलन का आयोजन

13 अक्टूबर, गिरिडीह: गिरिडीह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से श्रीविजयादशमी उत्सव सह पथ-संचलन का आयोजन किया गया। झंडा मैदान से निकले पथ-संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। इस दौरान शस्त्र पूजन किया गया और संघ के शताब्दी वर्ष के बाद 101वें वर्ष में प्रवेश को लेकर संगठन के उद्देश्यों और कार्यों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गिरिडीह नगर की ओर से झंडा मैदान में श्रीविजयादशमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप और जिला कार्यवाह वीर प्रताप ने भारत माता, डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में नगर के प्रमुख मार्गों से पथ-संचलन किया।

बौद्धिककर्ता मोहन कच्छप ने कहा कि विजयादशमी के अवसर पर संघ 101वें वर्ष में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य भारत को परम वैभव तक पहुंचाना है। शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति और समाज को जोड़ने के साथ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन और शाखा विस्तार के आधार पर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन सिंह, नगर कार्यवाह अमरदीप कुमार सोनू, जिला प्रचारक निरंजन जी समेत संघ के कई पदाधिकारी, भाजपा नेता-कार्यकर्ता और सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे। अंत में संघ प्रार्थना के साथ उत्सव का समापन हुआ।

बाइट- संबोधन

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गिरिडीह में आरएसएस के विजयादशमी उत्सव और भव्य पथ-संचलन का आयोजन, 101वें वर्ष में प्रवेश के साथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के बाद के उद्देश्यों पर चर्चा के साथ हुआ। यह कार्यक्रम आरएसएस के इतिहास और उसके सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव को याद करने का अवसर है, जिससे संगठन की पहचान और सक्रियता को पुनर्जीवित किया जा सके। ऐसी घटनाएँ आम जनता में ऐतिहासिक जागरूकता बढ़ाती हैं, सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करती हैं और राजनीतिक विचारधाराओं पर संवाद के लिए मंच तैयार करती हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।