गिरिडीह के राजधनवार में नकाबपोश अपराधियों का तांडब, बैंक से 4 करोड़ रुपए का सोना और 10 लाख रुपए की लूट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गिरिडीह के राजधनवार में नकाबपोश अपराधियों का तांडब, बैंक से 4 करोड़ रुपए का सोना और 10 लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
Short Headline: गिरिडीह के राजधनवार में नकाबपोश अपराधियों का तांडब, बैंक से 4 करोड़ रुपए का सोना और 10 लाख रुपए की लूट
05 नवंबर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने लूटकांड को अंजाम दिया है। बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार गौड़ ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर पांच नकाबपोश अपराधी बैंक में घुसे और हथियार दिखाकर करीब 4 करोड़ रुपये का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मामले की तहकीकात में जुटी है। आईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हजारीबाग के डीआईजी अंजनी कुमार झा और गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हुए हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है।
बाइट- विमल कुमार, पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह
बाइट- राहुल कुमार गौड, शाखा प्रबंधक, यूको बैंक