अपराध

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक की मौत,10 घायल, ग्रामीणों ने कार में लगाई आग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक की मौत,10 घायल, ग्रामीणों ने कार में लगाई आग

गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना, एक अनियंत्रित कार ने ऑटो और तीन मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत,10 घायल, ग्रामीणों ने कार में लगाई आग।

Short Headline: गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में एक की मौत,10 घायल, ग्रामीणों ने कार में लगाई आग

20 अक्टूबर, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के विशनपुर के पास खोरीमहुआ-सरिया मुख्य मार्ग पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित कार ने ऑटो और तीन मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजधनवार रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। हादसे से नाराज लोगों ने कार में आग लगा दी। सूचना मिलने पर राजधनवार पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।