गिरिडीह उपचुनाव को लेकर झामुमो सक्रिय, संगठन मजबूती में जुटे पार्टी नेता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गिरिडीह उपचुनाव को लेकर झामुमो सक्रिय, संगठन मजबूती में जुटे पार्टी नेता, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर जारी।
Short Headline: गिरिडीह उपचुनाव को लेकर झामुमो सक्रिय, संगठन मजबूती में जुटे पार्टी नेता
30 अक्टूबर, गिरिडीह: गिरिडीह उपचुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रही हैं। वहीं, झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 5 नवंबर को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मधुबन पहुंचेंगे।
बाइट- विनोद पाण्डेय, केन्द्रीय महासचिव, झामुमो