खेल

ग्लेन फिलिप्स को जाल में कैसा फंसाया? आकाश दीप ने किया खुलासा; गंभीर की तारीफ में कही ये बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ग्लेन फिलिप्स को जाल में कैसा फंसाया? आकाश दीप ने किया खुलासा; गंभीर की तारीफ में कही ये बात

आकाश दीप ने बताया कि कैसे उन्होंने प्लान करके ग्लेन फिलिप्स को आउट किया, जो शतक लगा चुके थे.

ये विकेट इसलिए भी खास था, क्योंकि इससे वो जोड़ी टूट गई जिससे भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनते जा रहा था. फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की.

टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में आए आकाश ने हेड कोच गौतम गंभीर से मिले सपोर्ट के बारे में भी बताया.

न्यूजीलैंड ने 70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद आए ग्लेन फिलिप्स ने हेनरी निकोल्स के साथ 216 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला. आकाश दीप ने शानदार गेंद पर फिलिप्स को बोल्ड किया.

इस विकेट को लेकर उन्होंने कहा, "मैंने अतिरिक्त जोर लगाया ताकि गेंद ज्यादा हरकत करे.

मैं क्रीज के काफी बाहर से गेंदबाजी करने गया ताकि बल्लेबाज खेल में बना रहे और उसके दिमाग के साथ खेल सकूं."

आकाश ने आगे कहा, "बतौर तेज गेंदबाज काफी मुश्किल होता है बैक इंजरी होना और फिर वापसी करना.

मेरे साथ एक चीज अच्छी थी कि हमारे जो कोच हैं जीजी (गौतम गंभीर) सर, वो उस टाइम पर भी मुझसे अपडेट ले रहे थे 'कैसा चल रहा है रिहैब तेरा, क्या चल रहा है, और स्ट्रांग होकर आना है.' तो ये मेरे साथ अच्छी चीज हुई.

इंजरी के टाइम पर मैंने अपने खेल पर काम किया.

मैं करीब डेढ़ साल बाद खेल रहा हूं, लेकिन फील नहीं हुआ कि इतने गैप के बाद खेल रहा हूं."

🗣️ 𝙂𝙖𝙪𝙩𝙖𝙢 𝙂𝙖𝙢𝙗𝙝𝙞𝙧 𝙠𝙚𝙥𝙩 𝙘𝙝𝙚𝙘𝙠𝙞𝙣𝙜 𝙤𝙣 𝙢𝙚 𝙖𝙣𝙙 𝙗𝙖𝙘𝙠𝙚𝙙 𝙢𝙚 𝙩𝙝𝙧𝙤𝙪𝙜𝙝 𝙩𝙝𝙖𝙩 𝙥𝙝𝙖𝙨𝙚 🎥 #TeamIndia pacer Akash Deep on what kept him going during his comeback from injury 🙌 #NZvIND https://t.co/SsO60hRjq3

BCCI (@BCCI) November 20, 2026

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने 89 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 85 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

ग्लेन फिलिप्स को जाल में फंसाने की कहानी क्रिकेट के मैदान पर एक चतुर रणनीति का उदाहरण है। आकाश दीप ने अपनी टीम के साथ मिलकर फिलिप्स को आउट करने की योजना बनाई, जिससे भारतीय बल्लेबाज़ों पर दबाव बढ़ा। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इस आउट ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट में एक महत्वपूर्ण मोड़ पैदा किया, जहाँ फिलिप्स और हेनरी निकोल्स ने 216 रनों की साझेदारी की थी। इस घटना से जनता को यह समझ आता है कि कैसे टीमवर्क और रणनीति खेल को बदल सकती है, और यह प्रेरणा देती है कि किसी भी चुनौती में योजना और समन्वय से जीत सं

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।