खेल

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का संन्यास, 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का संन्यास, 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Glenn Maxwell Retirement: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने 38 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही उनके शानदार करियर का अंत हो गया। मैक्सवेल ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग से दुनियाभर में पहचान बनाई।

वे ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 286 इंटरनेशनल मैच खेले। 2012 में किया था डेब्यू ग्लेन मैक्सवेल ने साल 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अलग पहचान बना ली। वे मुश्किल समय में भी तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते थे। वनडे में बनाए 3990 रन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे मैच खेले और 3990 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 23 अर्धशतक निकले। वनडे में उनका स्ट्राइक रेट 126.71 रहा। उनका वनडे में सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 201 रन है। यह पारी उन्होंने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। मुश्किल स्थिति में खेली गई इस पारी को उनके करियर की सबसे खास पारियों में गिना जाता है।

टी-20 में लगाए 5 शतक टी-20 इंटरनेशनल में भी मैक्सवेल का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 130 मैचों में 2897 रन बनाए। इस दौरान 5 शतक और 12 अर्धशतक लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 154 से ज्यादा रहा। गेंदबाजी में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। मैक्सवेल ने वनडे में 77 और टी-20 इंटरनेशनल में 51 विकेट लिए।

वह अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी पहचाने जाते थे। टेस्ट क्रिकेट में भी खेली शानदार पारी ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने एक शतक की मदद से कुल 339 रन बनाए। IPL में इन टीमों के लिए खेले मैक्सवेल का जलवा IPL में भी देखने को मिला। उन्होंने 141 मैचों में 2819 रन बनाए।

वह दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं। हाल ही में वह ETPL में खेलते हुए नजर आए थे। ये खबर भी पढ़ें: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ ने पहले दिन बनाए 279 रन, कप्तान अनुज तिवारी की शानदार पारी, विकल्प ने भी जमाई फिफ्टी 2 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

उन्होंने अपने करियर में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों से टीम के लिए योगदान दिया। अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के साथ उनके करियर का ये सफर खत्म हो गया है। हालांकि मैक्सवेल IPL में खेलते रहेंगे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।