राजनीति

गोवा चुनाव: गठबंधन सहयोगी दलों कितनी सीटें देने के मूड में कांग्रेस? बंटवारे पर फंस रहा पेंच

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोवा चुनाव: गठबंधन सहयोगी दलों कितनी सीटें देने के मूड में कांग्रेस? बंटवारे पर फंस रहा पेंच

गोवा में चुनाव सिर पर हैं और पार्टियां तैयारी में लगी हुई हैं.

गोवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की.

बैठक में गोवा फॉरवर्ड पार्टी और वीरेश बोरकर की रिवोल्यूशनरी गोअन्स (RG) के साथ संभावित गठबंधन पर मुख्य रूप से चर्चा हुई.

सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और दोनों संभावित सहयोगी दलों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है.

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने गोवा इकाई को गठबंधन सहयोगियों के लिए 2-3 सीटें छोड़ने को कहा है.

अब सवाल यह है कि क्या गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोअन्स कांग्रेस के इस सीट बंटवारे के प्रस्ताव पर सहमत होंगे?

बता दें मंगलवार को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस के केंद्रीय और गोवा के नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई.

सूत्रों के मुताबिक, लीडर ने साफ किया कि सीटों के बंटवारे को लेकर किसी भी तरह की जिद पकड़ने के बजाय गठबंधन बनाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

बीजेपी को नकारने के लिए तैयार

मीटिंग के बाद वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया पर इस मीटिंग को पॉजिटिव बताया था.

उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गोवा की जनता अब बीजेपी को नकारने के लिए तैयार है क्योंकि यह सरकार महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा करने में विफल रही है.

कांग्रेस का उद्देश्य गोवा में बीजेपी के खिलाफ एकसाथ चुनावी अभियान तैयार करना है. इसके लिए वो पूरी कोशिश कर रही है. कांग्रेस विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस चाहती है कि बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की ओर से एक चुनावी रणनीति पेश की जाए.

ये भी पढ़ें: <a href="https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-samajwadi-party-manifesto-for-

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।