गोगामेड़ी मेले में रेलवे की खास व्यवस्थाओं की सराहना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोगामेड़ी मेले में बीकानेर मंडल रेलवे की विशेष व्यवस्थाओं की देवस्थान विभाग और मेला समिति ने प्रशंसा की। मेला स्पेशल ट्रेन, पेयजल, चिकित्सा, स्वच्छता, होल्डिंग एरिया और CCTV निगरानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
बीकानेर: गोगामेड़ी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुगम आवागमन और सुरक्षित रेल संचालन के लिए बीकानेर मंडल रेल प्रशासन की ओर से की गई विशेष व्यवस्थाओं की देवस्थान विभाग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मेला प्रबंधन समिति और श्री महंत गोगामेड़ी ने सराहना की।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में मेले में संभावित यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष इंतजाम किए। यात्रियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके साथ ही अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, स्वच्छता और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई।
भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया और क्यू मैनेजर की व्यवस्था की गई, वहीं सुरक्षा एवं निगरानी के लिए CCTV कैमरों का भी उपयोग किया गया। रेलवे प्रशासन ने मेले के दौरान यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की लगातार निगरानी की।
देवस्थान विभाग, मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय और मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के आवागमन को देखते हुए किए गए विशेष प्रबंध उपयोगी रहे। विशेष रूप से मेला स्पेशल ट्रेन, पेयजल, चिकित्सा और अन्य जन सुविधाओं की सराहना की गई।
गोगामेड़ी मेले के श्री महंत गोगामेड़ी ने भी रेलवे की ओर से की गई व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए किए गए प्रबंधों की प्रशंसा की।
रेल प्रशासन के अनुसार, मेले के दौरान यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और रेल परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की गई और आवश्यकता के अनुसार सुविधाओं में बढ़ोतरी एवं सुधार किए गए।