खेल

गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत

खेल जगत से बहुत दुखभरी खबर सामने आई है.

मंगलवार (03 नवंबर) को स्पेन के टेनेरिफ क्लब के स्ट्राइकर जीसस डी मिगुएल का गोलकीपर से टकराने के बाद निधन हो गया.

यह हादसा स्पेनिश सेकेंड डिविजन के एक मैच के दौरान हुई, जो FC अंडोरा और टेनेरिफ के बीच था. टक्कर भयानक थी, जिसके चलते 30 वर्षीय खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी.

क्लब की तरफ से घटना को लेकर जारी किए गए बयान में लिखा गया, "गहरे दुख और भारी मन के साथ, और यह विश्वास न कर पाते हुए कि यह सच है, CD टेनेरिफ की ओर से हम सूचित करते हैं कि इस मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को सुबह 8:00 बजे, जीसस डी मिगुएल अलामेडा का दुखद निधन हो गया है."

HEARTBREAKING NEWS FROM SPAIN! 🇪🇸💔 30-year-old Tenerife striker Jes s de Miguel has passed away in hospital after suffering a collision with Andorra Goalkeeper Jes s Owono during a match.

Heartfelt condolences to his family, friends and teammates. Rest in peace! 🙏 https://t.co/lSDTp61G5t

The Khel India (@TheKhelIndia) November 3, 2026

आगे लिखा गया, "सांत्वना देने के लिए कोई शब्द नहीं हैं.

ऐसी कोई चीज नहीं है जो इस गहरे दुख की भावना को कम कर सके.

हम उनके शोकाकुल परिवार, उनके प्रियजनों और 'टिनरफेनिस्मो' (Tinerfe ismo) के उन सभी लोगों के साथ खड़े हैं, जो आज इस क्रूर परिणाम पर शोक मना रहे हैं."

Rotos de dolor, con un nudo en la garganta y sin poder creer que esto sea verdad, desde el CD Tenerife comunicamos el tr gico fallecimiento, este martes, d a 3 de noviembre de 2026, a las 8:00 horas, de Jes s de Miguel Alameda.

No hay palabras de consuelo; no hay absolutamente nada que mitigue este sentimiento repleto de tristeza.

Estamos junto a su desolada familia, junto a sus seres queridos

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।