विदेश

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होगा.

भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को बुरी तरह हराया. 170 रनों को डिफेंड करते हुए टीम इंडिया ने श्रीलंका को 45 रनों पर ढेर कर दिया. दूसरी तरफ पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है.

बारिश से प्रभावित ये मैच 13-13 ओवर का खेल गया था, जिसमें साहिबजादा फरहान एंड टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. चलिए आपको फाइनल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन है, पिछले संस्करण भी टीम इंडिया ने खिताब जीता था.

दोनों ही टीमें डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी और दोनों के ही क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण बिना कोई गेंद हुए रद्द हो गए थे, जिसके बाद रैंकिंग के आधार पर बेहतर इन टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिली थी.

गोल्ड मेडल के लिए होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में मेडल पक्का कर लिया है.

फाइनल जीतने वाली टीम को गोल्ड मेडल मिलेगा और हारने वाली को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ेगा.

ब्रॉन्ज़ मेडल का फैसला फाइनल मैच से पहले होगा, जिसमें दोनों सेमीफाइनल हारने वाली टीम (बांग्लादेश और श्रीलंका) एक दूसरे से भिड़ेंगी.

कब है एशियन गेम्स में भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल?

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान का फाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर को होगा.

गोल्ड के लिए होने वाला ये मुकाबला भी कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क (Nisshin) में होगा.

भारतीय समयनुसार फाइनल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, आधे घंटे पहले 9:30 बजे टॉस होगा.

कहां देखें लाइव?

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा. सोनी लिव ऐप

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।