व्यापार

Gold- Silver Rate: लगातार 10वें दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज कितने गिर गए दाम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Gold- Silver Rate: लगातार 10वें दिन सस्ता हुआ सोना-चांदी, आज कितने गिर गए दाम?

सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए कीमतों में गिरावट जारी है. शनिवार को बाजार में सोना एक ही दिन में 5,200 रुपए सस्ता हो गया. वहीं चांदी की कीमत भी 4,000 रुपए गिर गई.

सोने का भाव अब 1.30 लाख रुपए से नीचे आ चुका है. चांदी भी 1.60 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से फिसल गई है.

21 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 5,200 रुपए टूटकर 1,29,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 1,34,500 रुपए था.

वहीं चांदी 4,000 रुपए गिरकर 1,58,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. शुक्रवार को इसका भाव 1,62,000 रुपए प्रति किलो था.

9 दिन में कितना सस्ता हुआ सोना?

सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार 9 कारोबारी सत्रों से जारी है. 9 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.

अब ये घटकर 1,29,300 रुपए पर आ गया है.

यानी इन नौ कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 17,600 रुपए या करीब 12 फीसदी कम हो चुकी है.

सोने का मौजूदा भाव नवंबर 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर बताया जा रहा है.

इस साल जनवरी के आखिर में सोना करीब 1.83 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था. वहां से अब तक इसकी कीमत 53,700 रुपए यानी करीब 29.3 फीसदी गिर चुकी है.

चांदी में कितनी आई गिरावट?

चांदी की कीमतों में गिरावट का असर और ज्यादा दिखाई दे रहा है.

शनिवार को एक किलो चांदी का भाव 1.58 लाख रुपए रह गया है. 5 नवंबर को चांदी 1,94,500 रुपए प्रति किलो पर थी.

इस हिसाब से करीब 16 दिनों में इसकी कीमत 36,500 रुपए यानी लगभग 19 फीसदी कम हो चुकी है.

इस साल 29 जनवरी को चांदी 4.04 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

अब तक चांदी करीब 2.46 लाख रुपए यानी 61 फीसदी सस्ती हो चुकी है.

सोना-चांदी क्यों लगातार

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सोना और चांदी के दाम लगातार गिरते हुए 10वें दिन सस्ते हुए, जिससे निवेशक और खरीदारों को लाभ मिल रहा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सोने-चांदी की कीमतें भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश, बचत और मुनाफे के प्रमुख सूचक हैं। दामों में लगातार कमी से लोग अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए सोना-चांदी खरीदने की प्रवृत्ति बढ़ा रहे हैं। आम जनता पर इसका असर यह है कि कम दामों से निवेश की लागत घटेगी, जिससे अधिक लोग इन धातुओं में निवेश कर सकेंगे और बचत के विकल्प बढ़ेंगे।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।