गोली लगने से हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोली लगने से हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत, एफएसएल टीम कर रही जांच, हत्या या आत्महत्या के बिन्दुओं पर जांच जारी।
Short Headline: गोली लगने से हजारीबाग झामुमो जिलाध्यक्ष के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की मौत
22 अक्टूबर, हजारीबाग: हजारीबाग झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमारी संजीव बेदिया के आवास में बॉडीगार्ड क्वार्टर में घटी है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि घटना लगभग सुबह के 10 से 10:30 बजे के आसपास की है।
कमरे से गोली चलने की आवाज सुनने के बाद बगल के कमरे में रह रहे गार्ड ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. जहां मृतक निरंजन महतो का शव खून से लथपथ पाया गया। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। एफएसएल समेत अन्य टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। उन्होंने ने बताया कि यह घटना एके-47 से हुई है।
आत्महत्या या हत्या इन बिंदुओं पर जांच जारी है।
बाइट- अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग
🎙️ जनता का संदेश का मत
निरंजन महतो की दुखद मृत्यु हमें याद दिलाती है कि हिंसा कभी समाधान नहीं होती। किसी भी विवाद में संवाद, समझ और कानूनी मार्ग अपनाने से संघर्षों का शांतिपूर्ण समाधान संभव है। समाज को एकजुट होकर सहानुभूति, सम्मान और शांति के मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। हम सभी को मिलकर ऐसे कार्यों को रोकने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियाँ न हों।