अपराध

गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से मुलाकात, ग्रामीणों का मामले की जांच तेजी लाने का आग्रह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
गोलीकांड मामले में ग्रामीणों की एसपी सिरमौर से मुलाकात, ग्रामीणों का मामले की जांच तेजी लाने का आग्रह

नवंबर 16,सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले को लेकर जामु कोटी पँचायत के ग्रामीणों ने आज सिरमौर जिला मुख्यालय एसपी सिरमौर से मुलाकात की। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच में तेजी लाने और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

बता दें कि बीती 9 नवंबर को शिलाई के कोटीउतरऊ के समीप चलती बाइक पर गोली चलने का मामला सामने आया था। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति भी घायल हुआ था। बाइक चला रहे व्यक्ति रविंद्र सिंह ने बताया कि अपने भाई के साथ वह शिलाई क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था और इसी दौरान कोटी उत्तउ के समीप उन्हें गोली लगी जिससे पीछे बैठे उनके भाई की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय बाद इस बात का आभास हुआ कि उन्हें गोली लगी है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली लगना मौत के कारण बताया गया है। जामुकोटी पंचायत के प्रधान अशोक ठाकुर ने बताया कि एसपी ने मामले में जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द मामले में आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

बाईट: रविंद्र सिंह, मृतक के भाई बाईट: अशोक ठाकुर, पंचायत प्रधान, जामुकोटी

बाईट: निश्चिंत सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक, सिरमौर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में 9 नवंबर को एक बाइक पर गोली चलने के बाद ग्रामीणों ने एसपी सिरमौर से मुलाकात की। यह घटना ग्रामीणों के बीच सुरक्षा और न्याय के प्रति चिंता बढ़ा रही है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाती है कि आम जनता सीधे पुलिस से संवाद करके जांच में तेजी लाने की मांग कर रही है। यदि जांच में देरी हुई तो ग्रामीणों के बीच असुरक्षा बढ़ सकती है और क्षेत्र में शांति व व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।