गोंडा में दो बड़े दुकानदारों के क्यूआर कोड बदलकर ठगी:दीपावली त्योहार को लेकर खरीदारी करने गए युवक ने बदला क्यूआर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →गोंडा में 8 नवंबर को दीपावली के दिन जिला मुख्यालय के दो प्रमुख प्रतिष्ठानों पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए लगे UPI QR कोड बदलकर ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दोनों दुकानदारों ने अपने बैंक खातों की जांच की तो उनमें पैसे कम मिले। इसके बाद CCTV फुटेज चेक करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
गोंडा नगर कोतवाली में व्यापार मंडल अध्यक्ष और गायत्री आहार स्थल के मालिक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे की कॉपी मंगलवार देर रात करीब 8 बजे सामने आई। गुरुनानक चौराहा स्थित श्री नानक स्वीट्स और पीपल चौराहा स्थित गायत्री आहार स्थल पर एक अज्ञात युवक ने दुकानों के मूल QR कोड की जगह अपना QR कोड चस्पा कर दिया।
इसके बाद ग्राहकों का ऑनलाइन भुगतान दुकानदारों के बजाय आरोपी के खाते में ट्रांसफर होता रहा। यह घटना मिठाई की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर को दीपावली के दिन दोपहर करीब 1:10 बजे एक युवक खरीदारी के बहाने गुरुनानक चौराहा स्थित श्री नानक स्वीट्स पहुंचा।
काउंटर पर भीड़ का फायदा उठाकर उसने दुकान के मूल QR कोड के ऊपर अपना QR कोड चिपका दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक उसी फर्जी कोड को स्कैन कर भुगतान करते रहे। जब काफी देर तक दुकान संचालक के बैंक खाते में पैसे नहीं पहुंचे तो उन्होंने QR कोड की जांच की। स्कैन करने पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दिखाई दिया।
इससे दुकानदारों को ठगी का पता चला। इसी तरह पीपल चौराहा स्थित गायत्री आहार स्थल पर भी आरोपी ने फर्जी QR कोड चस्पा कर दिया। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान पीड़ित प्रतिष्ठान मालिक भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने बताया कि दीपावली पर ग्राहकों की भारी भीड़ थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात जालसाज ने फर्जी QR कोड लगा दिया।
इससे ग्राहकों का भुगतान आरोपी के खाते में चला गया और उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि गायत्री आहार स्थल के मालिक भूपेंद्र प्रकाश आर्य की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि श्री नानक स्वीट्स में लगे CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
📡 स्रोत: NewsData.io
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गोंडा के दो प्रमुख दुकानदारों ने दीपावली के अवसर पर अपने UPI QR कोड बदलकर ग्राहकों को ठगने का प्रयास किया। यह घटना दिखाती है कि ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी के नए तरीके उभर रहे हैं। ऐसी घोटालों से उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे विश्वासघात और आर्थिक नुकसान हो सकता है। आम जनता को सतर्क रहकर अपने बैंक विवरणों की जाँच करनी चाहिए और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही भुगतान करना चाहिए। इस तरह के मामलों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता और सुरक्षा के प्रति जागर
🎙️ जनता का संदेश का मत
दीपावली के उल्लास में जब QR कोड बदलकर ठगी हुई, तो यह हमें याद दिलाती है कि तकनीक का सही उपयोग ही विश्वास की नींव है। अपराध के शिकार को सहानुभूति के साथ साथ, दुकानदारों को भी अपने लेनदेन की जाँच और निगरानी प्रणालियों को सुदृढ़ करने की ज़रूरत है। समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बढ़ाकर हम ऐसे कृत्यों को रोक सकते हैं, जिससे हर खरीदारी सुरक्षित और आनंदमय बनी रहे।